Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजमेरगढ़ बनेगा छत्तीसगढ़ का नया पर्यटन आकर्षण
    • साय सरकार के सुशासन में अवैध खनिज कारोबार पर सख्त प्रहार, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार जारी कार्रवाई
    • लंबी मूंछों’ वाले  ‘बोरर कीड़े’ कर रहे पेड़ों को खोखला, इन्‍हें पकड़कर ग्रामीणों ने कमाए 20 लाख,कीड़ों की माला बनाकर वन विभाग को सौंप रहे ग्रामीण…
    • छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून ने पकड़ ली रफ्तार,अगले 48 घंटे भारी वर्षा का अलर्ट, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
    • सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • सफलता की कहानी-किसानों ने अपनाया लाभकारी फसलों का विकल्पहो रहा है, किसानों की आमदनी में इजाफा
    • आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उड़ान : विक्रम-1 की सफलता पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दी बधाई
    • Breaking News : पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से आठ लोगों की मौत, 15 से ज्यादा घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»बेटे ने ही मां को उतारा मौत के घाट, शव को नहर में फेंका
    क्राइम

    बेटे ने ही मां को उतारा मौत के घाट, शव को नहर में फेंका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    fresh crime scene at night
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हनुमानगढ़। संगरिया क्षेत्र के गांव कीकरवाली में एक बेहद दर्दनाक और स्तब्ध कर देने वाली घटना सामने आई है। शराब को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपनी मां की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया। शुक्रवार सुबह खारा चक के पास नहर में शव मिलने पर मामला सामने आया।

    पुलिस के अनुसार, कीकरवाली स्थित वार्ड छह निवासी द्रोपदी देवी (55) का गुरुवार रात करीब दस बजे बेटे गोगिया (35) से विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि शराब को लेकर हुई कहासुनी बढ़ते-बढ़ते इतनी उग्र हो गई कि गुस्से में गोगिया ने घर में रखी लकड़ी की फट्टे से वार कर मां की जान ले ली। घटना के बाद आरोपी बेटे ने शव को एमएमके वितरिका में फेंक दिया। पानी के तेज बहाव के चलते शव शुक्रवार सुबह सादुलशहर थानांतर्गत गांव खारा चक के पास ग्रामीणों को दिखाई दिया। लोगों ने इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दी।

    सूचना पर सादुलशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान सोशल मीडिया पर शव की तस्वीरें फैलने लगीं, जिससे मृतका की पहचान द्रोपदी देवी के रूप में हुई। मृतका की पहचान होते ही संगरिया थाना प्रभारी अमरसिंह के नेतृत्व में एएसआई रोहिताश व पुलिस जाब्ता कीकरवाली गांव पहुंचा। पुलिस ने आरोपी बेटे गोगिया को उसके घर से डिटेन कर लिया गया। टीम ने घर और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए।

    पुलिस के अनुसार आगे की कार्रवाई मृतका के परिजनों के बयान व जांच के आधार पर की जाएगी। वार्ड पंच प्रेम कोटी ने बताया कि गांव में हुई इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में शोक के साथ-साथ आक्रोश व्याप्त है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मकान मालिक ने किराएदार को दी खौफनाक मौत

    July 18, 2026

    बहुचर्चित क्रोंधा डबल मर्डर का खुलासा:भूमि विवाद में दंपती की हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश,72 घंटे में दो सगे भाई गिरफ्तार…

    July 18, 2026

    तेज रफ्तार ट्रक चालक ने  मोटरसाइकिल सवार युवक को मार दी जोरदार टक्कर, मौत

    July 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.