Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘कानून बदलकर अधिकार नहीं छीन सकते’, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को दी बड़ी चेतावनी
    • उदयनिधि को ‘पूछताछ के बाद आज ही करें रिहा’, मद्रास हाईकोर्ट ने दिए निर्देश; तृषा पर की थी टिप्पणी
    • कार में रखते ही फोन क्यों हो जाता है आग जैसा गर्म? जानें…
    • बुध का कर्क राशि में प्रवेश! 3 राशियों पर आएगा संकट
    • फुकेट से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में टर्बुलेंस, हवा में 300 फीट नीचे गिरा प्लेन; 10 पैसेंजर, 4 क्रू मेंबर घायल
    • सावन अमावस्या पर लगेगा दुर्लभ सूर्य ग्रहण, फिर कैसे होगा स्नान, दान और तर्पण?
    • पिता चाहते थे IIT करे , स्कूल के लड़ाई झगड़े ने बनाया बॉक्सर, CWG में जीता गोल्ड!
    • डाबर पर FSSAI के एक्शन के बाद शेयरों में गिरावट, उठा लोगों का भरोसा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»भारत का वो गांव, जहां होती है दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश
    अजब गजब

    भारत का वो गांव, जहां होती है दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 31, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बारिश का नाम आते ही ज्यादातर लोगों के चेहरे पर खुशी आ जाती है. तपती गर्मी से राहत देने वाली ये बूंदें हर किसी को सुकून देती हैं. साहित्य और फिल्मों में भी बारिश को सबसे रोमांटिक मौसम माना गया है. लेकिन अगर यही बारिश रोज हो, हर महीने हो और साल के ज्यादातर हिस्से में लगातार होती रहे, तो जिंदगी कैसी होगी? क्या यह भी उतनी ही खूबसूरत लगेगी? दरअसल, भारत में एक ऐसी ही जगह है, जहां बारिश सामान्य मौसम नहीं बल्कि जीवन का हिस्सा ही बन गई है. यहां के लोग हर दिन बारिश के साथ जीते हैं, काम करते हैं और अपनी जिंदगी आगे बढ़ाते हैं. इस जगह का नाम सुनकर शायद आपके मन में चेरापूंजी आए, लेकिन असली रिकॉर्ड अब एक और जगह के नाम है. आइए जानते है इस जगह के बारे में.

    पहले दुनिया में सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड चेरापूंजी के नाम था. लेकिन अब यह रिकॉर्ड मेघालय के एक गांव मासिनराम (Mawsynram) के पास है. मासिनराम और चेरापूंजी दोनों मेघालय में ही स्थित हैं और एक-दूसरे से लगभग 10 मील की दूरी पर हैं. मासिनराम ने चेरापूंजी को बहुत कम अंतर से पीछे छोड़ दिया है, लेकिन यही छोटा अंतर इसे दुनिया का सबसे बारिश वाला स्थान बना देता है. यहां हर साल औसतन करीब 11871 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है, जो दुनिया के किसी भी हिस्से से कहीं ज्यादा है.

    सालभर नहीं, लेकिन हर दिन होती है बारिश
    मासिनराम में बारिश पूरे साल लगातार नहीं होती, लेकिन लगभग हर दिन हल्की या तेज बारिश जरूर होती है. यहां की सबसे खास बात यह है कि साल की करीब 90% बारिश सिर्फ 6 महीनों के अंदर हो जाती है. खासकर जुलाई का महीना यहां सबसे ज्यादा बारिश लेकर आता है. उस समय ऐसा लगता है जैसे आसमान खुलकर बरस रहा हो.

    क्यों होती है यहां इतनी ज्यादा बारिश?
    मासिनराम की भौगोलिक स्थिति ही इसकी सबसे बड़ी वजह है. यह गांव मेघालय की राजधानी शिलांग से लगभग 60 किलोमीटर दूर पूर्वी खासी पहाड़ियों में स्थित है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली गर्म और नमी से भरी हवाएं जब इन पहाड़ियों से टकराती हैं, तो ऊपर उठकर ठंडी हो जाती हैं. इसी प्रक्रिया में बादल बनते हैं और भारी बारिश होती है. करीब 1491 मीटर की ऊंचाई और लगातार नमी इस इलाके को दुनिया का सबसे “वेटेस्ट प्लेस” बना देती है. यहां के लोगों की जिंदगी बारिश के हिसाब से चलती है. यहां छाता कोई फैशन नहीं, बल्कि जरूरत है. स्थानीय लोग बांस से बने खास छाते इस्तेमाल करते हैं, जिन्हें “कनूप” कहा जाता है. ये छाते पूरे शरीर को ढक लेते हैं ताकि लगातार बारिश में भी काम किया जा सके. यहां खेती करना आसान नहीं है, लेकिन फिर भी लोग चाय और संतरे जैसी फसलें उगाते हैं, क्योंकि यहां की मिट्टी काफी उपजाऊ है.

    मासिनराम का मतलब और खासियत
    “मासिनराम” नाम दो शब्दों से मिलकर बना है- ‘मॉ'(पत्थर) और ‘सिनराम'(धार), यानी “पत्थरों की धार”. यह जगह न सिर्फ सबसे ज्यादा बारिश के लिए मशहूर है, बल्कि दुनिया के सबसे ज्यादा नमी वाले स्थानों में भी गिनी जाती है. भले ही यहां बारिश जिंदगी को मुश्किल बनाती हो, लेकिन मासिनराम की हरियाली और प्राकृतिक सुंदरता इसे बेहद खास बना देती है. यही वजह है कि दूर-दूर से पर्यटक यहां आते हैं ताकि प्रकृति को उसके असली रूप में देख सकें. यह जगह सिर्फ एक गांव नहीं, बल्कि एक ऐसा अनुभव है जहां बारिश, पहाड़ और जिंदगी एक साथ चलते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पीठ पर बच्चे का शव रखकर कई दिनों से तैर रही है डॉल्फिन मां

    August 4, 2026

    अडोबी के इंजीनियरिंग डायरेक्टर गौरी शंकर रवींद्रन 10 साल बाद अमेरिका छोड़ भारत लौटे Adobe के इंजीनियरिंग डायरेक्टर…

    August 4, 2026

    भारत ही नहीं… दुनिया के इन देशों में भी बसती है रामायण

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.