Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन
    • सेवा_संकल्प_अभियान”
    • 100 साल बाद खोजी गई बिल्ली की नई प्रजाति, तेंदुए जैसी खाल; वजन घरेलू बिल्ली से भी कम
    • गणपति विसर्जन के दौरान केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान  हुए भावुक,बप्पा को विदाई देते समय उनकी आंखों से छलक पड़े आंसू…
    • पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…
    • ‘वाइब’ ने पहले दिन कमाए ₹2.25 करोड़,‘मडगांव एक्सप्रेस’ की ओपनिंग कलेक्शन को पछाड़ा
    • हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…
    • सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजा डी किंग यानी राकेश त्रेहान 22 सितंबर को चंडीगढ़ में आईफोन लंगर का करेंगे आयोजन…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कुंवारी युवती ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म, मासूम को खिड़की से फेंका, फिर प्रेमी को दी जानकारी तो…
    क्राइम

    कुंवारी युवती ने बाथरूम में बच्चे को दिया जन्म, मासूम को खिड़की से फेंका, फिर प्रेमी को दी जानकारी तो…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुर्ग जिले में एक प्रेमी जोड़े के बड़े क्राइम का खुलासा हुआ है. बिन बिहाई प्रेमिका ने घर के बाथरूम में लड़के को जन्म दिया. इससे डरकर लड़की ने बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया. इसके बाद उसका प्रेमी अपने दोस्त के साथ आया और बच्चे को लेकर तीनों अस्पताल पहुंचे. अस्पताल में तीनों ने झूठ बोला. आइए आपको बताते हैं कि मामले का खुलासा कैसे हुआ.

    छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बिन बिहाई लड़की मां बन गई. उसने अपने घर के बाथरूम में बच्चे को जन्म दिया और बाथरूम के खिड़की से ही उसे बाहर फेंक दिया. जानकारी मिलते ही शादीशुदा प्रेमी ने बच्चे को जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों से ये कहकर बच्चे को एडमिट करा दिया कि बच्चा झाड़ियों में रोते हुए मिला है. उसे कोई महिला फेंक कर चली गई थी. पूरे मामले में पुलिस ने जब प्रेमी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमिका, प्रेमी और उसके सहयोगी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

    ऐसे खुला राज

    मोहन नगर थाना पुलिस को 7-8 फरवरी की रात दुर्ग जिला अस्पताल से सूचना मिली कि दो युवक एक नवजात शिशु को इलाज के लिए लाए हैं. युवकों ने दावा किया कि बच्चा उन्हें मुकुट नगर तितुरडीह दुर्ग के पास झाड़ियों में मिला. हालांकि, पुलिस को इस कहानी पर शक हुआ और जांच शुरू की. पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरुदर्शन सिंह संधु और यश साहू के बयान से पुलिस को संदेह हुआ. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की, तो हैरान कर देने वाला सच सामने आया. गुरुदर्शन सिंह संधु ने कबूल किया कि वह डेढ़ साल से अपनी प्रेमिका के साथ संबंध में था, जिससे लड़की गर्भवती हो गई. 7-8 फरवरी की रात प्रेमिका ने एक लड़के को जन्म दिया. डर के मारे उसने नवजात को घर के बाथरूम से बाहर फेंक दिया.

    अस्पताल में बनाई झूठी कहानी

    इसके बाद, प्रेमिका ने गुरुदर्शन को फोन कर पूरी घटना बताई. गुरुदर्शन ने अपने दोस्त यश साहू के साथ मिलकर बच्चे को उठाया और उसे अस्पताल ले जाकर झूठी कहानी बनाई कि उन्हें बच्चा झाड़ियों में मिला था. जांच में सच्चाई सामने आने के बाद पुलिस ने गुरुदर्शन सिंह संधु, यश साहू और प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या पहले भी इस तरह की कोई घटना हुई थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    नन्हे दिल को मिली नई धड़कन,’चिरायु योजना’ ने धमतरी के भाव्यांश को दिया नया जीवन

    September 19, 2026

    पूर्व सरपंच के घर से 70 तोला सोना और ढाई किलो चांदी उड़ाई, दीवार कूदकर फरार हुए चोर…

    September 19, 2026

    बस्तर सेवा संकल्प अभियान’ के तहत शहीदों की याद में 1986 स्थानों पर जलाए गए दीये

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.