Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • वनांचल के लोगों को बड़ी सौगात,धरमजयगढ़ के गंवरघुटरी में बनेगा 100 बिस्तरों का अत्याधुनिक बहुउद्देशीय अस्पताल
    • मुख्यमंत्री ने सुशासन तिहार के दौरान रायगढ़ में एफएसएल लैब का किया शुभारंभ
    • अल-कायदा का जिक्र, CM शुभेंदु को बम से उड़ाने की धमकी, कोलकाता से हसनैन इकबाल अरेस्ट
    • ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के नए रेट 3000 से ₹4000 तक के पैकेज में क्या-क्या मिलेगा फ्री?
    • झारखंड के तांबे के कचरे से यूरेनियम निकालेगी UCIL, HCL के साथ समझौता
    • पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    • Kathua में अज्ञात हमलावरों ने व्यक्ति को उतारा मौत के घाट
    • कुरुक्षेत्र में लिव-इन में रही महिला ने की पार्टनर की हत्या
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»बस 6 माह में खत्म हो जाएगी दुनिया! साइंटिस्ट की 66 साल पुरानी भविष्यवाणी क्या होगी सच?
    अजब गजब

    बस 6 माह में खत्म हो जाएगी दुनिया! साइंटिस्ट की 66 साल पुरानी भविष्यवाणी क्या होगी सच?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हेंज व़ॉन फोएर्स्टर ने 1960 में ऐसी थ्योरी पेश की थी, जिसने उस दौर में भी दुनिया को चौंका दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर इंसानों की आबादी इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो पृथ्वी पर हालात इतने भयावह हो जाएंगे कि लोग भूख से नहीं, बल्कि ‘भीड़ में दबकर’ मरेंगे. सबसे डराने वाली बात यह थी कि उन्होंने इसके लिए एक तारीख भी बताई थी… 13 नवंबर 2026. और संयोग देखिए, यह दिन शुक्रवार यानी ‘Friday the 13th’ है, जिसे पश्चिमी देशों में अशुभ माना जाता है.

    क्या सच में 13 नवंबर 2026 को दुनिया खत्म हो जाएगी? क्या धरती पर मौजूद सारे इंसान 6 महीने बाद मरने वाले हैं? पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 66 साल पुरानी एक वैज्ञानिक भविष्यवाणी ने फिर सनसनी मचा दी है. दावा किया जा रहा है कि एक वैज्ञानिक ने दशकों पहले ही ‘कयामत’ की तारीख बता दी थी.

    इस वायरल दावे के केंद्र में हैं ऑस्ट्रियाई-अमेरिकी भौतिक विज्ञानी हेंज व़ॉन फोएर्स्टर, जिन्होंने 1960 में ऐसी थ्योरी पेश की थी, जिसने उस दौर में भी दुनिया को चौंका दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर इंसानों की आबादी इसी रफ्तार से बढ़ती रही, तो पृथ्वी पर हालात इतने भयावह हो जाएंगे कि लोग भूख से नहीं, बल्कि ‘भीड़ में दबकर’ मरेंगे.

    रिपोर्ट में फोएर्स्टर ने लिखा था, ‘हमारे आने वाले वंशज भूख से नहीं मरेंगे, बल्कि भीड़ में दबकर मर जाएंगे.’ उनका कहना था कि अगर परमाणु युद्ध या कोई दूसरी आपदा पहले इंसानों को खत्म नहीं करती, तो अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि खुद मानव सभ्यता के लिए विनाश का कारण बन सकती है.

    सबसे डराने वाली बात यह थी कि उन्होंने इसके लिए एक तारीख भी बताई थी… 13 नवंबर 2026. और संयोग देखिए, यह दिन शुक्रवार यानी ‘Friday the 13th’ है, जिसे पश्चिमी देशों में अशुभ माना जाता है.

    रिपोर्ट में फोएर्स्टर ने लिखा था, ‘हमारे आने वाले वंशज भूख से नहीं मरेंगे, बल्कि भीड़ में दबकर मर जाएंगे.’ उनका कहना था कि अगर परमाणु युद्ध या कोई दूसरी आपदा पहले इंसानों को खत्म नहीं करती, तो अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि खुद मानव सभ्यता के लिए विनाश का कारण बन सकती है.

    हालांकि, इस भविष्यवाणी को लेकर आज फिर चर्चा हो रही है, लेकिन विशेषज्ञ साफ कहते हैं कि इसे वास्तविक ‘दुनिया खत्म होने’ की भविष्यवाणी मानना गलत है. खुद हेंज वॉन फोएर्स्टर ने भी इसे कोई दिव्य भविष्यवाणी नहीं बताया था. यह केवल एक गणितीय मॉडल था, जो उस समय उपलब्ध जनसंख्या आंकड़ों पर आधारित था.

    असल में यह रिसर्च एक चेतावनी थी कि अगर आबादी लगातार तेज रफ्तार से बढ़ती रही तो संसाधनों पर भारी दबाव पड़ेगा. वैज्ञानिकों ने कहा था कि पृथ्वी के संसाधन सीमित हैं और अनियंत्रित वृद्धि अंततः संकट पैदा करेगी.

    हेंज वॉन फोएर्स्टर ने इसके समाधान भी सुझाए थे. रिपोर्ट में कहा गया था कि दुनिया को एक ‘peoplo-stat’ यानी जनसंख्या नियंत्रण तंत्र अपनाना होगा. इसमें दो से अधिक बच्चों वाले परिवारों पर भारी टैक्स लगाने जैसे सुझाव शामिल थे. वैज्ञानिकों का मानना था कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो भविष्य में हालात संभालना मुश्किल हो जाएगा.

    लेकिन इस थ्योरी की शुरुआत से ही आलोचना भी हुई. कई जनसांख्यिकी विशेषज्ञों ने कहा कि यह मॉडल वास्तविक दुनिया की जटिलताओं को पूरी तरह नहीं समझता. उनका तर्क था कि मानव समाज में जन्मदर हमेशा एक जैसी नहीं रहती और समय के साथ आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी बदलाव आबादी की रफ्तार को प्रभावित करते हैं.

    1961 में जनसंख्या विशेषज्ञ एंशली जे कोल ने इस रिसर्च की आलोचना करते हुए कहा था कि अधिकांश जनसांख्यिकी विशेषज्ञ इसे मजाक की तरह देखते हैं. उनका कहना था कि मानव आबादी अनंत नहीं हो सकती क्योंकि जैविक और सामाजिक सीमाएं अंततः वृद्धि की गति को धीमा कर देती हैं. और वास्तव में ऐसा ही हुआ. 1960 और 1970 के दशक के बाद दुनिया के कई देशों में जन्मदर घटने लगी. आज जापान, दक्षिण कोरिया, यूरोप और यहां तक कि चीन जैसे देशों में आबादी घटने और बुजुर्गों की संख्या बढ़ने की चिंता है.

    संयुक्त राष्ट्र और अन्य संस्थाओं के हालिया अध्ययनों के मुताबिक दुनिया की आबादी अगले कुछ दशकों में स्थिर हो सकती है और 2030 के आसपास इसकी वृद्धि दर चरम पर पहुंचकर धीमी पड़ सकती है. विशेषज्ञों का कहना है कि 2026 की तारीख असल में उस गणितीय मॉडल की सीमा को दिखाती थी, न कि किसी वास्तविक प्रलय को.

    खुद वैज्ञानिकों ने भी इस तारीख को थोड़ा प्रतीकात्मक अंदाज में चुना था. बताया जाता है कि 13 नवंबर हेंज वॉन फोएर्स्टर का जन्मदिन भी था. यानी साफ है कि 2026 में ‘दुनिया खत्म’ होने का दावा वैज्ञानिक तथ्य नहीं, बल्कि एक पुराने गणितीय मॉडल की गलत व्याख्या है. हालांकि यह रिसर्च आज भी एक महत्वपूर्ण संदेश देती है… पृथ्वी के संसाधन सीमित हैं और अनियंत्रित विकास या जनसंख्या वृद्धि लंबे समय में गंभीर चुनौतियां पैदा कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला ने 5 दिन में 4 बच्चों को दिया जन्म, 2 लड़का और 2 लड़की…

    May 15, 2026

    सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…

    May 13, 2026

    जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.