Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दुनिया की सबसे अनोखी बस! अंदर रहती है स्टूडेंट, नहीं है किसी Luxury घर से कम
    अजब गजब

    दुनिया की सबसे अनोखी बस! अंदर रहती है स्टूडेंट, नहीं है किसी Luxury घर से कम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Viral Bus Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसी अनोखी बस का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. पहली नजर में यह एक साधारण बस दिखाई देती है, लेकिन जैसे ही इसका अंदरूनी हिस्सा सामने आता है, लोगों को अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता. दरअसल, एक विदेशी छात्रा ने इस बस को अपना घर बना लिया है और अब वह इसी में रहकर अपनी पढ़ाई और रोजमर्रा की जिंदगी को संभाल रही है. बस के अंदर मौजूद सुविधाएं किसी लग्जरी अपार्टमेंट से कम नहीं हैं.

    यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @rollingwithophelia नाम के पेज से शेयर किया गया है, जिसे हजारों लाइक्स और लाखों बार शेयर किया जा चुका है. वीडियो में छात्रा अपनी बस-होम का पूरा टूर कराती है. बाहर से देखने पर यह सामान्य वाहन लगती है, लेकिन अंदर कदम रखते ही एक खूबसूरत और व्यवस्थित दुनिया नजर आती है. बस के भीतर आरामदायक बेड, छोटा लेकिन आधुनिक किचन, पढ़ाई के लिए स्टडी कॉर्नर, स्टोरेज स्पेस और कई अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद हैं.

    वीडियो में दिखाया गया है कि लड़की ने सीमित जगह का बेहद समझदारी से इस्तेमाल किया है. हर कोने को इस तरह डिजाइन किया गया है कि रहने, पढ़ने और काम करने में किसी तरह की परेशानी न हो. लकड़ी से तैयार किए गए फर्नीचर, सजावटी लाइट्स और आकर्षक इंटीरियर बस को एक शानदार बनाता है. यही वजह है कि लोग इसे चलता-फिरता लग्जरी घर कह रहे हैं. इस बस में एक कुत्ता भी है. जो आराम से टीवी देख रहा होता है. साथ ही बारिश के मजे ले रहा होता है.

    सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कुछ यूजर्स छात्रा की क्रिएटिविटी और आत्मनिर्भर जीवनशैली की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि महंगे किराए और सीमित जगह की समस्या से बचने का यह बेहद अनोखा तरीका है. वहीं कई लोग इस बात से प्रभावित हैं कि छात्रा ने एक साधारण बस को इतनी खूबसूरती से रहने लायक बना दिया.

    कुछ यूजर्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि यह बस कई शहरों के फ्लैट्स से भी ज्यादा शानदार दिख रही है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले समय में ऐसे मोबाइल होम्स की लोकप्रियता और बढ़ सकती है, क्योंकि इससे यात्रा और रहने दोनों का अनुभव एक साथ मिलता है. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है. लड़की की अनोखी जीवनशैली, नई सोच और बस के शानदार इंटीरियर ने लाखों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत का सबसे भुतिया गांव, जहां एक पल में गायब हो गए थे 5000 लोग

    June 13, 2026

    यहां Sunday को कपड़े धोए या गाने सुने तो घर से उठा ले जाती है पुलिस…

    June 12, 2026

    ‘मम्मा, आपके लिए ज्यादा जरूरी कौन है?’’मैं या आपका ऑफिस?’ 7 साल के मासूम के सवाल सुनकर लाखों पैरेंट्स हुए इमोशनल

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.