Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»दुनिया में कुछ ऐसे गुलाब भी हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों रुपये तक आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे महंगे गुलाबों के बारे में…
    अजब गजब

    दुनिया में कुछ ऐसे गुलाब भी हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों रुपये तक आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे महंगे गुलाबों के बारे में…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inFebruary 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कल यानी 7 फरवरी से प्यार के हफ्ते की शुरुआत हो रही है. यानी कल से वैलेंटाइन वीक शुरू हो रहा है. इस हफ्ते में पहला दिन होता है रोज डे. 7 फरवरी को लोग अपना प्यार या दोस्ती को जाहिर करने के लिए अपनों को गुलाब देते हैं. अब, आमतौर पर एक गुलाब कुछ सौ रुपये में मिल जाता हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कुछ ऐसे गुलाब भी हैं जिनकी कीमत लाखों-करोड़ों रुपये तक है? ये गुलाब सिर्फ फूल नहीं, बल्कि लग्जरी, स्टेटस और दुर्लभता का प्रतीक माने जाते हैं. Rose Day 2026 के मौके पर आइए जानते हैं दुनिया के कुछ सबसे महंगे गुलाबों के बारे में.

    जूलियट रोज

    जूलियट रोज को गुलाबों की रानी कहा जाए तो गलत नहीं होगा. इस गुलाब को मशहूर ब्रीडर डेविड ऑस्टिन ने तैयार किया था और इसे विकसित करने में करीब 15 साल लगे थे. जूलियट रोज हल्के पीच कलर का होता है. साल 2006 में चेल्सी फ्लावर शो के दौरान इसकी कीमत करीब 15.8 मिलियन डॉलर आंकी गई थी, जो भारतीय रुपये में लगभग 138 करोड़ रुपये होती है. इसी वजह से इसे दुनिया का सबसे महंगा गुलाब माना जाता है.

    ब्लैक बाकारा

    ब्लैक बाकारा की खासियत यह है कि इसका रंग बहुत गहरा लाल होता है. इतना गहरा की कई बार ये काले रंग जैसा नजर आता है. एक सिंगल ब्लैक बाकारा गुलाब की कीमत करीब 70 डॉलर तक हो सकती है.

    जूलिया चाइल्ड रोज

    लिस्ट में अगला नंबर आता है जूलिया चाइल्ड रोज का. इस गुलाब का नाम मशहूर शेफ जूलिया चाइल्ड के नाम पर रखा गया है. इसका चमकदार पीला रंग और बटर जैसी मीठी खुशबू इसे खास बनाती है. इसकी कीमत आमतौर पर 55 से 70 डॉलर के बीच रहती है.

    ईडन रोज

    ईडन रोज को पियरे डी रोंसार्ड भी कहा जाता है. ये गुलाब अपनी बड़ी और परतदार पंखुड़ियों के लिए मशहूर है. इस रोज का कलर गुलाबी और सफेद होता है और इसकी कीमत 63 से 83 डॉलर तक हो सकती है.

    स्वीट जूलियट

    स्वीट जूलियट हल्के गुलाबी रंग का होता है और इससे फ्रूटी खुशबू आती है. इसकी कीमत करीब 24.86 डॉलर है, जो इसे लग्जरी गुलाबों की कैटेगरी में शामिल करती है.

    हालांकि, आपको बता दें कि दुनिया में महंगे गुलाबों की कीमत सिर्फ उनकी खूबसूरती से नहीं, बल्कि उनकी दुर्लभता, खुशबू, रिसर्च और ब्रीडिंग में लगे समय से तय होती है. यही वजह है कि ये गुलाब आम फूलों से बिल्कुल अलग होते हैं और खास मौकों पर ही नजर आते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सालों तक यात्रियों को मंजिल तक पहुंचाने वाली ट्रेन, आखिर कब हो जाती है रिटायरमेंट…

    May 13, 2026

    जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…

    May 12, 2026

    ये है भारत की सबसे ऊंचाई पर बना सिनेमा हॉल, बदल जाती है हीरो-हीरोइन की आवाज!

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.