Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • प्रेमी के साथ बहन को आपत्तिजनक हालत में देख भाई ने खोया आपा युवक की कर दी हत्या…
    • ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    • अरुणाचल प्रदेश में बाल तस्करी, 19 बच्चे बचाए गए, तीन बिचौलिए गिरफ्तार
    • इंफाल में पुलिस और सेना की बड़ी कार्रवाई, 3 उग्रवादी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार जब्त
    • तेज आवाज में बज रहे DJ से महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत
    • इब्राहिम कप्तान, राशिद भी टीम में, भारत से टी-20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम घोषित
    • यूपीआई पर कोई भी शुल्क सही नहीं
    • घुमड़ते बादलों के बीच मुक्ताकाशी मंच पर साकार हुआ ‘पावस प्रसंग’
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 25
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…
    अजब गजब

    ‘किसिंग कार’:महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए वायरल Video पर 55 लाख व्यूज; अब कटा चालान…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ग्वालियर। सोशल मीडिया पर रील वायरल कराने और ज्यादा से ज्यादा व्यूज पाने के चक्कर में एक युवक ने अपनी कार को ही ‘किसिंग कार’ बना दिया। कार की पूरी बाडी पर उसकी महिला मित्र ने लिपस्टिक से करीब 3400 होठों के निशान बनाए। इसके बाद युवक ने कार का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया।

    वीडियो वायरल हुआ और एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज पहुंच गए। रील पर पुलिस की नजर पड़ी तो कार को थाटीपुर से बरामद कर यातायात थाने लाया गया। मोटर व्हीकल एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के तहत 5500 रुपये का चालान किया गया।

    वायरल हुआ था वीडियो

    यातायात पुलिस के अनुसार दो दिन पहले कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर एमपी 07 सीसी 9452 था, का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें कार सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती दिखाई दे रही थी।

    उसकी पूरी बॉडी पर लिपस्टिक के निशान बने थे। पुलिस ने वीडियो के आधार पर कार की पहचान शुरू की और थाटीपुर क्षेत्र से कार बरामद कर ली।

    पुलिस से माफी मांगी

    यातायात पुलिस ने कार मालिक को थाने बुलाकर पूछताछ की। उसने अपनी गलती स्वीकार की और कहा-दोबारा ऐसी गलती नहीं करूंगा। पुलिस के सामने कार की बाडी पर लगे लिपस्टिक के निशान पानी से साफ किए।

    यातायात थाना प्रभारी अभिषेक रघुवंशी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वाहन तेज रफ्तार में दिखाई दे रहा था। वीडियो के आधार पर कार्रवाई की गई।

    किस करने में लगे साढ़े 3 घंटे

    कार मालिक आदित्य सिकरवार ने पुलिस को बताया कि वह इंस्टाग्राम पर रील बनाता है और उसे उम्मीद थी कि कार का वीडियो वायरल होगा। वीडियो पर एक दिन में करीब 55 लाख व्यूज भी आ गए। आदित्य के मुताबिक कार पर लिपस्टिक के निशान उसने खुद नहीं बनाए थे।

    कार खड़ी होने के दौरान उसकी एक दोस्त ने बॉडी पर किस किए थे। इसके बाद उसने इसका वीडियो बनाया और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। उसने बताया कि कार पर करीब 3400 निशान बनाने में साढ़े तीन घंटे लगे।

    मकसद सोशल मीडिया पर अलग तरह की रील बनाकर उसे वायरल करना था। यातायात पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए सड़क पर तेज रफ्तार से वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को चेतावनी दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अनोखा टोटका: गांव में बाजे गाजे के साथ निकाली ‘जिंदा व्यक्ति की शव यात्रा’…

    August 24, 2026

    रूसी महिला के बर्थडे सरप्राइज ने जीता लाखों लोगों का दिल…

    August 21, 2026

    रोबोट ने मचाया बवाल! जमीन पर गिरकर हाथ-पैर पटकता रहा, Viral Video देख लोग हंसी नहीं रोक पाए…

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.