राष्ट्रीय

जेठा चांधन रेलवे स्टेशन के पास चलती स्वर्णनगरी एक्सप्रेस में आग लगने से मची अफरा-तफरी, जनहानि नहीं

जैसलमेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां चलती स्वर्णनगरी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक आग लग गई. यह ट्रेन दिल्ली से जैसलमेर आ रही थी. आग एक डिब्बे के नीचे हिस्से में लगी. जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. घटना जेठा चांधन रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है.

रेलवे स्टाफ और कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया. जिससे बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई और न ही कोई जनहानि हुई. आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाने के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना कर दिया गया. रेलवे प्रशासन मामले की जांच कर रहा है.

Related Articles

Back to top button