Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उन्नत उपकरण सहायता योजना से टोकेश्वरी साहू को बुनाई कार्य में मिली सहूलियत
    • सहरसा के बनगांव भगवती मंदिर की परंपरा देश से अलग,9 दिन तक अखंड पाठ, महिलाएं संस्कृत में करतीं हैं पाठ…
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल
    • नासिक में पाताल से फूट रहा पीला पानी, कुंभ मेला-2027 से पहले महाराष्ट्र की बढ़ गई चिंता
    • पति के मोबाइल पर पहुंचे पत्नी के प्राइवेट फोटो-वीडियो, भड़की महिला ने एक्स पर किया चाकू से हमला!
    • ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी टैक्सी, 2 लोगों की मौत, अन्य की तलाश जारी
    • वीबी-जी रामजी से बना प्रदेश का पहला सोलर बालिका शौचालय, बेटियों को मिली आधुनिक सुविधाओं की सौगात
    • पेंशनरों की समस्याओं पर संचालक के साथ बैठक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, October 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»“होगी आर-पार की लड़ाई”, राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने का दिया संदेश
    राष्ट्रीय

    “होगी आर-पार की लड़ाई”, राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं को आंदोलन के लिए तैयार रहने का दिया संदेश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inOctober 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं से 24 घंटे के नोटिस पर आंदोलन के लिए तैयार रहने का संदेश दिया है. जंतर-मंतर को आधिकारिक प्रदर्शन स्थल के दर्जे से हटाने के सरकार के फैसले का विरोध करते हुए उन्होंने साफ किया कि लोकतंत्र की बहाली की लड़ाई जारी रहेगी. राहुल गांधी ने कहा कि संस्थाएं साथ दें या नहीं, राजनीतिक और जनप्रतिरोध नहीं रुकेगा.

    संस्थाओं से उम्मीद, लेकिन संघर्ष जारी रखने का संकल्पराहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को सुप्रीम कोर्ट, भारत के मुख्य न्यायाधीश और न्यायिक व्यवस्था पर पूरा सम्मान है. उन्हें उम्मीद है कि लोकतंत्र की रक्षा में संस्थाएं अपनी भूमिका निभायेंगी. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी संस्था की भूमिका हो या न हो, विपक्ष अपना संघर्ष जारी रखेगा और अंततः जनता की ताकत की जीत होगी.

    CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर तेज हुई राजनीति

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष पिछले कई दिनों से प्रदर्शन कर रहा है. विपक्षी दलों ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए ‘वोट चोरी’ के आरोप भी लगाये हैं. इसी मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए राहुल गांधी ने अपने 5, सुनेहरी बाग स्थित आवास पर विपक्षी नेताओं, छात्र कार्यकर्ताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों के साथ चाय पर चर्चा की.

    सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा विपक्ष का विरोध

    सोमवार को विपक्षी नेताओं और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों ने सुप्रीम कोर्ट तक मार्च किया और अपनी मांगों को लेकर याचिका सौंपने की कोशिश की. विपक्ष का कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार की रक्षा होनी चाहिए. जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल के रूप में हटाने के फैसले ने इस विवाद को और तेज कर दिया है.

    ‘संस्थाएं साथ दें या नहीं, जनता का प्रतिरोध नहीं रुकेगा’

    राहुल गांधी ने दोहराया कि विपक्ष लोकतंत्र की बहाली के लिए पीछे हटने वाला नहीं है. उन्होंने संकेत दिया कि आगे की रणनीति के तहत राजनीतिक दलों, छात्रों और नागरिक समाज के बीच समन्वय बनाकर आंदोलन जारी रखा जाएगा. विपक्ष ने साफ किया कि चुनावी निष्पक्षता और शांतिपूर्ण विरोध के अधिकार से जुड़े मुद्दों पर उसकी लड़ाई जारी रहेगी.

    जंतर-मंतर को लेकर सरकार पर बरसा विपक्ष

    आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने जंतर-मंतर का दर्जा खत्म किए जाने के फैसले को सरकार के डर का संकेत बताया. उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला दिखाता है कि सरकार विरोध की आवाज़ों से घबरा रही है. वहीं, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेता डी राजा ने इस फ़ैसले की कड़ी आलोचना की और जंतर-मंतर को फिर से आधिकारिक प्रदर्शन स्थल बनाने के लिए संघर्ष जारी रखने का ऐलान किया. विपक्षी नेताओं का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के अधिकार को कमज़ोर करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

    INDIA गठबंधन की बैठक में बनी आगे की रणनीति

    राहुल गांधी के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, तेजस्वी यादव, डी. राजा, एमए बेबी, महुआ मोइत्रा, सागरिका घोष और शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत समेत कई नेता शामिल हुए. सूत्रों के मुताबिक, गठबंधन के नेताओं ने जंतर-मंतर का दर्जा खत्म करने के फैसले को स्वीकार नहीं करने और आने वाले दिनों में वहां मार्च करने की रणनीति पर चर्चा की.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘न्यायपालिका को कोई भी डरा नहीं सकता’, राहुल गांधी के मार्च पर CJI की सख्त टिप्पणी

    October 15, 2026

    महाराष्ट्र के उल्हासनगर में हरेश गजवानी हत्या चाकू से काटा, फिर सिर में दो गोलियां दागीं हत्याकांड के बाद पुलिस का ऐक्शन…

    October 15, 2026

    ‘धर्म परिवर्तन के बाद आरक्षण का लाभ नहीं’ : सुप्रीम कोर्ट

    October 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.