Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छत्तीसगढ़ रीजनल साइंस सेंटर में हुए विविध कार्यक्रम
    • नई सरकार के गठन के बाद 11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण
    • विष्णु भैया के सुशासन में विष्णुभोग की महक से महक रहा जीपीएम
    • मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ सोलर वेलफेयर एसोसिएशन के दो दिवसीय ‘संवाद’ कार्यक्रम के समापन समारोह में हुए शामिल
    • BREAKING:छत्तीसगढ़ वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले में बड़ा हादसा टला काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, पीए समेत 6 लोग घायल…
    • तस्वीरों ने ताजा कीं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पुरानी यादें : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ‘दृश्य संवाद 2026’ के समापन समारोह में हुए शामिल
    • ‘जिस रिश्ते में प्यार की कद्र न हो’, मां ने कही थे ये बात, अगले दिन पति-बेटा खाई में गिरे, खुद भी लगाई छलांग
    • आपत्तिजनक हालत में नहाते हुए दिखा स्कूल का Principal  निलंबित, तैरना सिखाने के बहाने छात्राओं को ले गया बांध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»धर्म आस्था»चैत्र नवरात्र‍ि पर इन 4 राश‍ि वालों को म‍िलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद…
    धर्म आस्था

    चैत्र नवरात्र‍ि पर इन 4 राश‍ि वालों को म‍िलेगा मां दुर्गा का आशीर्वाद…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी के जीवन में नई ऊर्जा के साथ सकरात्‍मकता आती है. माता के यह द‍िन स‍िर्फ पूजा पाठ तक ही सीम‍ित नहीं हैं, भक्‍त चाहे तो ग्रहों के शुभ संयोग से अपनी सोई हुई किस्मत भी जगा सकते हैं. यह साल 2026 की चैत्र नवरात्रि कई राशियों के लिए अच्‍छे द‍िन लेकर आ रहा है. पंड‍ित गौरव कुमार के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य का मीन राशि में होना और गुरु की शुभ दृष्टि कुछ खास राशियों के लिए तरक्की के द्वार खोलने जा रही है. माता के आशीर्वाद से इन राश‍ियों का जीवन बेहद सुगम और सफल होने वाला है. चल‍िए भक्‍तों को बताते हैं क‍ि कौन सी राश‍ियां हैं, ज‍िनकी क‍िस्‍मत इन नवरात्र‍ि में बदलने जा रही है. 

    वृषभ राशि वाले भक्‍तों के जीवन में आएंगी खुश‍ियां, बस करें यह उपाय 

    चैत्र नवरात्र‍ि के ये नौ द‍िन वृषभ राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ होने जा रहे हैं. सच तो ये है क‍ि आपके ग्यारहवें भाव में ग्रहों का गोचर यह संकेत दे रहा है और आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार द‍िख होने वाला है. इस राश‍ि वाले भक्‍त लंबे समय से नई नौकरी या व्यापार बढ़ाना चाह रहे हैं तो उनकी यह इच्‍छा अब पूरी होने की संभावना है.  ऐसे लोगों से म‍िलने का मौका म‍िलेगा जो भविष्य में बड़े प्रोजेक्ट्स दिलाने में सहायक होंगे. वहीं, पर‍िवार में लंबे समय से कोई परेशानी चली रही है, तो वह भी खत्‍म हो जाएगी. इस राश‍ि के लोगों को अपनी मां का पूरा सहयोग और आशीर्वाद म‍िलेगा. इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. कोई  प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने मामले आपके पक्ष में में आने की पूरी संभावना है. 

    करें यह उपाय: इस राश‍ि वाले भक्‍त मां दुर्गा को सफेद मिठाई का भोग अवश्‍य लगाएं और शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को मिश्री बांटें.

    मिथुन राशि वालों के कर‍ियर में आएगा अच्‍छा बदलाव 

    मिथुन राशि वाले भक्‍तों के लिए यह समय अपनी काबिलियत साबित करने का रहेगा. दशम भाव में सूर्य की स्थिति आपके पेशेवर जीवन में अच्‍छा बदलाव लेकर आएगी. ऑफिस में आपके द्वारा क‍िए गए कामों और उनके तरीकों की तारीफ होगी.वहीं, आपको कोई ऐसी जिम्मेदारी भी मिल सकती है, जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे. इससे आपकी आय बढ़ेगी. क‍िसी के पास आपका पैसा अटका हुआ है तो वह म‍िलने की पूरी संभावना है. लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी और लोगों के बीच आपका उदारण द‍िया जाएगा. 

    यह उपाय अवश्‍य करें : रोजाना  दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां को हरे रंग के फल अर्पित करें. 

    कन्या राशि वालों के र‍िश्‍ते मे आएंगे अच्‍छे बदलाव 

    यह नवरात्र‍ि कन्या राशि वाले भक्‍तों के जीवन में आपसी संबंधों और साझेदारी के कामों में बहुत ही शुभ पर‍िणाम लेकर आ रही है. अगर क‍िसी के साथ म‍िलकर काम करने की सोच रहे हैं तो यह आपके ल‍िए अच्‍छा है और आपको इसका लाभ म‍िलेगा. नए कॉन्‍ट्रैक्‍ट आपकी मेहनत को सही द‍िशा देंगे. पर‍िवार में जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्‍छा बनेगा और प्‍यार बढ़ेगा. ज‍िनकी शादी नहीं हुई है, उनके व‍िवाह के संयोग बनेंगे. आपका भावुक व्‍यवहार और दूसरों की मदद करने का स्‍वभाव आपको दूसरों के करीब लाएगा. 

    यह उपाय अवश्‍य करें : नवरात्रि के दौरान ‘ओम दुं दुर्गायै नमः’ का नियमित जाप करें और कन्याओं को श्रृंगार की सामग्री भेंट जरूर करें. 

    वृश्चिक राशि वालों को प्राप्‍त होगा सम्‍मान 

    ज‍िन भक्‍तों की राश‍ि वृश्चिक है, उनके लिए नवरात्रि का यह समय नई रोशनी और जीवन में उत्साह लेकर आने वाला है. पंचम भाव की सक्रियता इस राश‍ि वालों को हर क्षेत्र में सफलता देगी. छात्रों और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह सबसे बेहतरीन समय होने वाला है. आपके नए आइडिया को लोगों द्वारा पसंद क‍िया जाएगा. बच्चों की ओर से कोई बड़ी सफलता की खबर सुनने को म‍िलेगी. इससे परिवार का मान बढ़ेगा. वहीं समाज में आपका मान बढ़ेगा और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से मानेंगे.  अपनी बड़ी इच्छाएं पूरी करने के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे और भाग्य का पूरा साथ आपको मिलेगा. 

    यह उपाय अवश्‍य करें : मां दुर्गा को लाल फूल और गुड़ की मिठाई चढ़ाने से आपकी सारी इच्‍छा पूरी होगी.

    (Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    चंद्र ग्रहण पर इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    August 23, 2026

    28 अगस्त को लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण? भारत में दिखाई देगा या नहीं

    August 23, 2026

    पुत्रदा एकादशी : ऐसे करें भगवान विष्णु की आराधना

    August 21, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.