Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आदिवासी अस्मिता और साँस्कृतिक के रक्षक, महान क्राँतिकारी भगवान बिरसा मुँडा
    • कल का मौसम: दिल्ली, यूपी, राजस्थान समेत 14 राज्यों में बारिश, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी…
    • नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता-मुख्य सचिव श्री विकासशील
    • आदिवासी महिलाओं की अस्मिता, स्वाभिमान और सशक्तिकरण का नया अध्याय
    • काजीरंगा में बड़ा हादसा, ट्रक और ट्रैवलर की भयानक टक्कर, 23 लोगों की मौत…
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा
    • किसानों की आर्थिक समृद्धि और खेती को लाभकारी बनाने के लिए छत्तीसगढ़ में हो रहे नवाचार -कृषि मंत्री रामविचार नेताम
    • पंजाब पुलिस के ASI की गोली लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्में, रणबीर की ‘रामायण’ जल्द लेगी लिस्ट में एंट्री
    मनोरंजन

    ये हैं भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 फिल्में, रणबीर की ‘रामायण’ जल्द लेगी लिस्ट में एंट्री

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म ने आठ दिनों में ही वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है और इस मुकाम पर पहुंचने वाली ये 11वीं भारतीय फिल्म बन गई. रामायण की ताबड़तोड़ कमाई के बीच हम आपको भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप-10 इंडियन फिल्मों के बारे में बता रहे है. 

    टॉप-10 में जल्द ही रामायण की भी एंट्री होने वाली है. तो चलिए जानते हैं भारत में सबसे ज्यादा नेट कलेक्शन करने वाली टॉप-10 फिल्मों के बारे में. बता दें कि इनमें सिर्फ भारत से हुई कमाई ही शामिल है. वर्ल्डवाइड कमाई को इसमें एड नहीं किया गया है.

    ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’

    अल्लू अर्जुन की साल 2024 की फिल्म ‘पुष्पा 2’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर है. ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने भारत में 1,234.10 करोड़ रुपये कमाई की थी. जबकि दूसरे नंबर पर रणवीर सिंह की साल 2026 में आई फिल्म ‘धुरंधर 2’ शामिल है. इसका भारत में कलेक्शन 1,149.30 करोड़ रुपये हुआ था.

    ‘बाहुबली 2′ और केजीएफ 2’

    साल 2017 में आई प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली 2’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन 1,030.42 करोड़ रुपये हुआ था. वहीं कन्नड़ स्टार यश की फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ चौथे नंबर पर है. इसने भारत में 859.70 करोड़ रुपये कमाए थे.

    ‘धुरंधर’ और ‘कल्कि 2898 एडी’

    रणवीर सिंह की साल 2025 की फिल्म ‘धुरंधर’ 840.20 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पांचवे नंबर पर है. राम चरण और जूनियर एनटीआर की साल 2022 की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ की भारत में कमाई 782.20 करोड़ रुपये हुई थी. लिस्ट में ये छठे नंबर पर है.

    नंबर 7 से 10 पर हैं ये फिल्में

    7. कल्कि 2898 एडी- 646.31 करोड़ रुपये
    8. जवान- 640.25 करोड़ रुपये
    9. कांतारा: ए लीएंड चैप्टर- 1 622.48 करोड़ रुपये
    10. छावा- 601.54 करोड़ रुपये.

    ‘रामायण’ जल्द लेगी टॉप-10 में एंट्री

    5 नवंबर को रिलीज हुई रामायण ने बुधवार, 12 नवंबर तक आठ दिनों में भारत में 564.60 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. जल्द ही फिल्म 600 करोड़ क्लब में एंट्री ले लेगी और टॉप-10 की लिस्ट में ‘छावा’ को हटाकर जगह बना लेगी. इसके अलावा फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ये कहना भी लगत नहीं है कि ये टॉप-5 में भी शामिल हो सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    IPL ऑक्शन से पहले SRH की मालकिन काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में रजनीकांत ने जमकर किया डांस

    November 12, 2026

    Ramayana Box Office Collection : 900 करोड़ रुपये कमा चुकी ‘रामायण’, जिसमें विदेशी बाजारों से हुई 323.50 करोड़ रुपये की कमाई

    November 12, 2026

    पवन सिंह, खुशबू जैन के साथ लेकर आए हैं अपना नया भक्ति गीत ‘उगी सुरुज देव’…

    November 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.