Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘रक्षा सूत्र’ अभियान के तहत भेंट की गई राखियां,दूरस्थ क्षेत्रों में तैनात जवानों तक पहुंचेगा बहनों का स्नेह…
    • देश के नाम पर संसद में बर्बाद किए अरबों
    • केंद्रीय मंत्री अब विश्वविद्यालयों में…
    • पेपर लीक,  राम मंदिर, चंदा चोरी, वंदे मातरम पर कांग्रेस अभियान…
    • 21 भारतीयों वाले जहाज पर ईरानी हमले, होर्मुज में IRGC की ताबड़तोड़ फायरिंग से क्रू ने ऐसे बचाई जान
    • जनजातीय कारीगरों के हुनर को मिलेगा व्यापक बाजार, 20 कलाकारों एवं कारीगरों ने लगाए स्टॉल
    • ‘पत्नी को वापस बुलाने के लिए दी बलि’, 40 वर्षीय शख्स की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग
    • बहनों की राखियां समय पर भाइयों तक पहुंचाने भारतीय डाक विभाग का विशेष प्रबंध 23 अगस्त रविवार को भी खुले रहेंगे रायपुर संभाग के डाकघर एवं उपडाकघर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, August 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वे मुझे तोड़ नहीं सकते, इसलिए मेरी पत्नी के साथ…..इमरान खान ने अपने बेटे से कही बड़ी बात
    खेल

    वे मुझे तोड़ नहीं सकते, इसलिए मेरी पत्नी के साथ…..इमरान खान ने अपने बेटे से कही बड़ी बात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अपने बेटे को ईद पर किए गए एक फोन कॉल के दौरान जेल में अपनी पत्नी के साथ हो रहे क्रूर बर्ताव से दुखी नजर आए। उन्‍होंने कहा कि जेल में उनकी पत्नी बुशरा बीबी के साथ अमानवीय बर्ताव किया जा रहा है। अधिकारी उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए उनकी पत्नी का इस्तेमाल कर रहे हैं। आंखों की रोशनी कम होने की चिंताओं के सामने आने के बाद से यह उनका पहला सार्वजनिक संदेश है। सोमवार को उन्हें आंखों में इंजेक्शन का तीसरा राउंड दिया गया।

    ‘इस देश के जजों को खुद पर शर्म आनी चाहिए’

    ईद के मौके पर अपने बेटे कासिम खान के साथ शनिवार को फोन पर बातचीत के दौरान इमरान ने एक कड़ा बयान जारी कर पाकिस्तान की न्यायपालिका की आलोचना की। ये टिप्पणियां बाद में कासिम ने सार्वजनिक की हैं। ‘द इंडिपेंडेंट’ में रिपोर्ट के अनुसार, इमरान ने कहा कि इस देश के जजों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। हम बार-बार न्यायपालिका के पास गए हैं, लेकिन उन्होंने निजी फायदे के लिए अपनी आत्मा बेच दी है।

    भ्रष्टाचार के मामलों में जेल बंद हैं इमरान

    बता दें कि इमरान और उनकी बीबी फिलहाल भ्रष्टाचार के मामलों में जेल की सजा काट रहे हैं। ये मामले एक प्रॉपर्टी ट्रस्ट और कथित तौर पर महंगे तोहफे लेने से जुड़े हैं। दिसंबर 2024 में दोनों को एक अलग मामले में नई सजा सुनाई गई, जिससे उनकी जेल की अवधि और बढ़ गई। बुशरा बीबी जनवरी से अदियाला जेल में बंद हैं।

    बुशरा बीबी को पूरी तरह से एकांत में रखा जाता है’

    इमरान का आरोप है कि उन्हें पूरी तरह से एकांत में रखा जाता है, सिवाय हफ्ते में 30 मिनट के जब वे मेरे साथ होती हैं। कई बार तो वह समय भी नहीं दिया जाता। वहीं, इमरान खुद अगस्त 2023 से जेल में बंद हैं, जब उन्हें संसदीय प्रस्ताव के जरिए उनके पद से हटा दिया गया था। बढ़ती स्वास्थ्य चिंताओं के बीच इस हफ्ते की शुरुआत में उन्हें दाईं आंख की रोशनी कम होने के इलाज के लिए एक और राउंड के लिए ले जाया गया था, जिसके बाद उन्हें वापस अदियाला जेल भेज दिया गया।

    करीब 85 प्रतिशत चली गई थी दाईं आंख की रोशनी

    डॉन की एक रिपोर्ट में एक डॉक्टर के हवाले से कहा गया कि इमरान खान ने अब तीन-खुराक वाला इलाज चक्र पूरा कर लिया है और अब उन्हें चौथा इंजेक्शन दिए जाने की संभावना कम है। उनकी लीगल टीम ने पहले बताया था कि उनकी दाईं आंख की रोशनी करीब 85 प्रतिशत चली गई है।

    पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से की मांग

    इस मामले ने अंतरराष्ट्रीय स्‍तर पर सभी का ध्यान खींचा है। सुनील गावस्कर और कपिल देव समेत 14 पूर्व क्रिकेटरों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से आग्रह किया है कि वे यह सुनिश्चित करें कि इमरान खान के साथ गरिमा और बुनियादी मानवीय सम्मान के साथ व्यवहार किया जाए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट डोप टेस्ट में पॉजिटिव, नाडा ने किया सस्पेंड

    August 21, 2026

    सचिन के इस खास रिकॉर्ड की करेंगे बराबरी जो रूट, बस 13 रन और

    August 20, 2026

    भारत ने गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव ने दूसरी बार पारी में छह विकेट झटके

    August 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.