राष्ट्रीय

24 दिसंबर को खत्म होने वाला था ये प्रतिबंध, तभी पाकिस्तान ने भारत पर एक महीने बढ़ा दिया बैन

पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र पर लगाया गया प्रतिबंध एक और महीने के लिए बढ़ा दिया है और अब यह 23 जनवरी तक लागू रहेगा. पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों पर यह बैन लगाया था. भारत ने भी पाकिस्तान के विमानों पर बैन लगा रखा है.

पिछला विस्तारित प्रतिबंध 24 दिसंबर को समाप्त होने वाला था, लेकिन पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने बुधवार को इसे 23 जनवरी तक बढ़ा दिया. पीएए ने कहा, ‘‘पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र भारतीय पंजीकृत विमानों के लिए बंद रहेगा जिनमें भारतीय विमान कंपनियों के स्वामित्व वाले, उनके द्वारा संचालित या उनके द्वारा पट्टे पर लिए गए सभी विमान शामिल हैं और इसके साथ ही भारतीय सैन्य उड़ानें भी इसमें शामिल हैं.”

‘नोटिस टू एयरमेन’ (नोटेम) के अनुसार, पहले से लागू यह प्रतिबंध 23 जनवरी, 2026 तक जारी रहेगा. पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (पीसीएए) के 2022 के एक दस्तावेज के अनुसार, पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र दो उड़ान सूचना क्षेत्रों (एफआईआर) – कराची और लाहौर में विभाजित है.

Related Articles

Back to top button