Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कॉलोनी में पिटबुल कुत्ते ने 6 महीने के मासूम और उसकी बुआ पर कर दिया हमला घायल बच्चे का रोहतक PGI में चल रहा इलाज…
    • छत्तीसगढ़: खेलते-खेलते तालाब पहुंचीं 3 मासूम सहेलियां, फिर हुआ दर्दनाक हादसा…
    • 17 वर्षीय लड़की से कथित गैंगरेप और हत्या का सनसनीखेज मामला खेत में पड़ी थी लाश, कुत्ते नोच रहे थे शरीर,3 नाबालिगों सहित 4 अरेस्ट…
    • प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सेवाकाल पर बलौदाबाजार में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य आगाज
    • मुंगेली में ‘सेवा संकल्प अभियान’: केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों संग प्रज्वलित किया ‘आशीर्वाद का दीया’
    • BREAKING : CGPSC-2025 का इंटरव्यू स्थगित: 20 सितंबर से होने थे 265 पदों के लिए साक्षात्कार
    • लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती
    • मुक्ताकाशी मंच में सजेगी काव्य की महफिल, नामचीन कविगण करेंगे रचनाओं का पाठ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»अफगानिस्तान के खिलाफ इस देश ने अपनी घरेलू सीरीज की रद्द, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
    खेल

    अफगानिस्तान के खिलाफ इस देश ने अपनी घरेलू सीरीज की रद्द, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMarch 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अफगानिस्तान
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आयरलैंड इंटरनेशनल फिक्स्चर समर 2025:

    क्रिकेट आयरलैंड ने 11 मार्च को अपना इंटरनेशनल शेड्यूल जारी किया, जिसमें कई बड़े मुकाबले शामिल हैं। 9 से 18 अप्रैल के बीच पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, थाईलैंड और स्कॉटलैंड की महिला टीमों के बीच 50 ओवर के वर्ल्ड कप क्वालीफाइंग मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा, इंग्लैंड की मेन्स T20I टीम और जिम्बाब्वे की महिला टीम के ऐतिहासिक दौरे भी इस शेड्यूल का हिस्सा हैं।

    हालांकि, क्रिकेट आयरलैंड ने इस साल अफगानिस्तान के खिलाफ प्रस्तावित मल्टी-फॉर्मेट सीरीज को फंड की कमी के कारण रद्द कर दिया है। मेन्स फ्यूचर टूर प्रोग्राम (FTP) के तहत आयरलैंड को अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन T20I मैच खेलने थे, लेकिन अब यह पूरी सीरीज रद्द कर दी गई है। आयरलैंड, जो 2017 में ICC का फुल मेंबर बना था, अब तक खेले गए 10 टेस्ट मैचों में से सिर्फ दो की मेजबानी कर सका है। हाल ही में उन्होंने 2024 में UAE में अफगानिस्तान को हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत दर्ज की थी और जिम्बाब्वे के खिलाफ दो और टेस्ट जीत हासिल किए थे।

    𝔽𝕀𝕏𝕋𝕌ℝ𝔼𝕊 𝔸ℕℕ𝕆𝕌ℕℂ𝔼𝔻

    The international schedule has been released for summer ’25. Read about it here: https://t.co/g7HF884KYa#BackingGreen @FailteSolar #FuelledByCerta pic.twitter.com/qMR3kvkFm2

    — Cricket Ireland (@cricketireland) March 11, 2025


    इस साल, आयरलैंड मेन्स टीम मई और जून में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और T20I सीरीज खेलेगी। वहीं, इंग्लैंड की मेन्स टीम सितंबर में आयरलैंड में अपनी पहली T20I सीरीज खेलेगी, जिसमें तीन मैच होंगे। इसके अलावा, 15 जुलाई से 8 अगस्त के बीच आयरलैंड की टीम स्कॉटलैंड और नीदरलैंड के साथ यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग में भी हिस्सा लेगी।

    आयरलैंड मेन्स टीम का शेड्यूल:

    मई 2025 – वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज

    • 21 मई: पहला वनडे (क्लोंटारफ)
    • 23 मई: दूसरा वनडे (क्लोंटारफ)
    • 25 मई: तीसरा वनडे (क्लोंटारफ)

    जून 2025 – वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I सीरीज

    • 12 जून: पहला T20I (ब्रेडी)
    • 14 जून: दूसरा T20I (ब्रेडी)
    • 15 जून: तीसरा T20I (ब्रेडी)

    सितंबर 2025 – इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज

    • 17 सितंबर: पहला T20I (मालाहाइड)
    • 19 सितंबर: दूसरा T20I (मालाहाइड)
    • 21 सितंबर: तीसरा T20I (मालाहाइड)
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    Rinku Singh-Priya Saroj Marriage: 4 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी सपा सांसद

    September 16, 2026

    क्रिकेट बोर्ड नहीं, इस शख्स की वजह से बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप से हटा, जांच में बड़ा खुलासा

    September 16, 2026

    खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए संसाधनों और अवसरों की नहीं होगी कमी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

    September 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.