Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»30 मई को रिलीज हुई ये फिल्म साबित हुई ब्लॉकबस्टर, 3 दिन में वसूल ली बजट की कमाई
    मनोरंजन

    30 मई को रिलीज हुई ये फिल्म साबित हुई ब्लॉकबस्टर, 3 दिन में वसूल ली बजट की कमाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एमी विर्क और सरगुन मेहता की फिल्म सौंकन सौंकने 2 सिनेमाघरों पर बवाल काट रही है. इस फिल्म ने तीन दिन में ही शानदार कमाई कर ली है.

    पंजाबी फिल्मों का ट्रेंड बढ़ता जा रहा है. इनकी कहानी इतनी शानदार होती है कि लोगों का दिल जीत लेती हैं. ये फिल्म लाइट हार्टेड भी होती हैं. एमी विर्क, सरगुन मेहता और निम्रत खेरा की सौंकन सौंकने 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. ये फिल्म 31 मई को रिलीज हुई है और पहले ही वीकेंड पर फिल्म ने शानदार कमाई कर डाली है. इस फिल्म का पहला पार्ट भी सुपरहिट साबित हुआ था और दूसरा पार्ट कई रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. फिल्म का तीसरे दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन सामने आ गया है. रविवार को सौंकन सौंकने 2 ने शानदार कमाई की है. आइए आपको फिल्म के पहले वीकेंड के कलेक्शन के बारे में बताते हैं.

    तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

    सौंकन सौंकने 2 का कलेक्शन सामने आ गया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने तीन दिन में 7.60 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने पहले दिन 2.15 करोड़, दूसरे दिन 2.35 करोड़ और तीसरे दिन 3.10 करोड़ की कमाई की है. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 10 करोड़ तक 3 दिनों में पहुंच गई है. ये फिल्म 10 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है और अगर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखा जाए तो ये अपना बजट पूरा कर चुकी है. 

    सौंकन सौंकने 2 तोड़ेगी रिकॉर्ड

    सौंकन सौंकने 2 इसके पहले पार्ट से अच्छी कमाई कर रही है. पहला पार्ट 7 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुआ था. पहला पार्ट भी हिट हुआ था. ऑडियंस को पहला पार्ट बहुत पसंद आया था जिसके बाद ही मेकर्स दूसरा पार्ट लेकर आए हैं. फिल्म के कलेक्शन में अच्छी ग्रोथ होने वाली है. ये पंजाब इंडस्ट्री की 2025 की शानदार कमाई करने वाली फिल्मों में से एक होने वाली है. एमी विर्क, सरगुन मेहता और निम्रत खेरा की फिल्म की बात करें तो ये फैमिली ड्रामा है. जिसमें सरगुन मेहता डबल रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म के गाने भी खूब वायरल हो रहे हैं. 

    एमी विर्क ने 2025 की तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फ़िल्म यह बन गई है. वहीं 2025 की भारत में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फ़िल्मों पर नज़र डालें तो अकाल 7.78 करोड़ के साथ नंबर वन पर है. दूसरे नंबर पर गुरु नानक जहाज़ 5.81 करोड़ पर है. तीसरे नंबर पर सौंकन सौंकने 2 4.36 करोड़ पर है. 
    बदनाम चौथे नंबर पर 3.95 करोड़ के साथ है. पांचवे नंबर पर मज़हिल 2.8 करोड़ के साथ है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.