Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘पूरे संगीत जगत का है यह सम्मान’, पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुईं अलका याग्निक
    मनोरंजन

    ‘पूरे संगीत जगत का है यह सम्मान’, पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुईं अलका याग्निक

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई – भारत सरकार ने प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा है। इस सम्मान की घोषणा के बाद अलका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर परिवार, दोस्तों और सरकार के साथ ही प्रशंसकों का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि सबका है। यह उनकी दशकों की मेहनत का फल है। अलका याग्निक ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सम्मान उनके लिए बेहद खास है। अलका याग्निक को यह सम्मान उनकी लंबी और सफल संगीत यात्रा के लिए मिला है। इस सम्मान से उत्साहित होकर अलका ने इसे एक साझा खुशी बताया और कहा कि यह पुरस्कार उनके सभी सहयोगियों और फैंस के प्यार का नतीजा है।

    अलका ने लिखा, मुझे पद्म भूषण देने के लिए मैं भारत सरकार की बहुत आभारी हूं। फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में दशकों के बाद यह सम्मान मिलने से मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं। उन्होंने इस उपलब्धि को अपने लंबे सफर का एक खास पड़ाव बताया और कहा कि यह पल उनके लिए बेहद खास है। अपने पोस्ट में अलका ने उन सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके संगीत सफर को संभव बनाया। उन्होंने लिखा, फिल्ममेकर्स, कंपोजर्स, लिरिसिस्ट्स, को-सिंगर्स, म्यूजिशियंस, टेक्नीशियंस, प्रेस, मीडिया और हर उस इंसान को दिल से धन्यवाद जो हमारी फिल्मों की जान हैं। यह सफर आपके बिना मुमकिन नहीं होता।

    अलका ने कहा, मेरे दोस्तों, परिवार और सुनने वालों… आपका प्यार हमेशा मेरी ताकत रहा है। गायिका का मानना है कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि पूरे संगीत जगत और उनके साथ काम करने वाले हर व्यक्ति का है। उन्होंने पोस्ट को समाप्त करते हुए लिखा, “यह संगीत, यह यात्रा और यह पल हम सभी का है। आप सभी को ढेरों प्यार। अलका याग्निक भारतीय सिनेमा जगत की लोकप्रिय और सफल प्लेबैक सिंगर्स में से एक हैं। उन्होंने 90 के दशक से लेकर आज तक हजारों गाने गाए हैं, जिनमें से कई सदाबहार बन गए। ‘एक दो तीन’ जैसे गीतों ने उन्हें घर-घर पहुंचाया। उनकी मधुर आवाज ने कई पीढ़ियों को झूमने पर मजबूर किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत

    May 15, 2026

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.