Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ग्रिड ब्लैकआउट की स्थिति में कोरबा बिजली संयंत्र तक 32 मिनट में पहुंचेगा स्टार्ट-अप पावर
    • अंबिकापुर:महामाया पहाड़ में युवती का मिला कंकाल, शिनाख्त के प्रयास जारी…
    • पुराने एंड्राॅयड यूजर्स को झटका:Google ने इस एंड्रॉयड वर्जन के लिए बंद किया सपोर्ट…
    • 50 ग्राम सोने का सिक्का खरीदकर ठगों ने 5.10 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए सराफा कारोबारी 20 दिन बाद बैंक खाता फ्रीज…
    • ‘उद्धव’ और ‘राज ठाकरे’ के संयुक्त मार्च को लेकर गतिविधियां तेज
    • दिल्ली के जंतर मंतर पर छात्रों का आंदोलन खत्म, सीजेपी ने किया ऐलान, सरकार ने मानी कौन-कौन सी डिमांड?
    • “लड़ाई अभी जारी है”, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा प्रदर्शन , CJP ने बताई वजह
    • सांसद लक्ष्मी वर्मा ने आधुनिक गोदामों और ए.आई आधारित कृषि निगरानी पर कृषि राज्य मंत्री से किया सवाल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा
    क्राइम

    ‘ये तुम्हारा बेटा नहीं है’ पत्नी के ऐसा कहते ही पति ने माँ-बेटे को गोलियों से भून दिया; गुरुग्राम डबल मर्डर में बड़ा खुलासा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के गुरुग्राम के अशोक विहार इलाके में हुए रोंगटे खड़े कर देने वाले मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान एक बेहद चौंकाने वाली और सनसनीखेज वजह सामने आई है। अपनी पत्नी आशा रानी और इकलौते बेटे प्रशांत की हत्या के आरोप में गिरफ्तार सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने पुलिस के सामने उगला है कि आखिर शनिवार की रात ऐसा क्या हुआ था, जिसके चलते उसने पूरे परिवार को खत्म करने का आत्मघाती कदम उठा लिया।

    ‘हां, ये तुम्हारा नहीं मेरा बेटा है’

    इस घटना की छानबीन कर रही पुलिस का कहना है कि आरोपी अनिल कुमार और उसकी पत्नी आशा के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। जब भी दोनों पति-पत्नी की आपस में लड़ाई होती थी, तो बेटा प्रशांत हमेशा अपनी मां के साथ खड़ा होता था। इस बात से पिता अनिल बुरी तरह चिढ़ जाता था और अक्सर लड़ाई के दौरान बेटे को ताना मारते हुए कहता था कि ‘तू मेरा खून नहीं है।’

    बीते शनिवार की रात भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखा झगड़ा शुरू हो गया। शोर सुनकर जब बेटा प्रशांत अपनी मां को बचाने और बीच-बचाव करने पहुंचा, तो वह फिर से अपनी मां के पक्ष में खड़ा हो गया। इस पर गुस्से में तमतमाए पिता ने एक बार फिर चिल्लाकर कहा कि ‘ये मेरा बेटा नहीं है।’ इस बार पत्नी आशा भी अपना आपा खो बैठीं और उन्होंने गुस्से में पलटकर जवाब दे दिया। पति पर गुस्से करते हुए कहा कि ‘हां, ये तुम्हारा नहीं, सिर्फ मेरा बेटा है।’ बस, यह एक वाक्य सुनते ही अनिल कुमार के सिर पर खून सवार हो गया। वह इस कदर आगबबूला हुआ कि तुरंत कमरे से अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर निकाल लाया और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    मां-बेटे पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां

    पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी अनिल ने गुस्से में अपनी पत्नी आशा रानी और बेटे प्रशांत पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। आशा रानी को हाथ, सिर, पीठ और छाती में करीब चार गोलियां लगीं, जबकि प्रशांत को सिर, मुंह, पैर और प्राइवेट पार्ट समेत शरीर के कई हिस्सों में करीब सात गोलियां मारी गईं। गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रायपुर में 459 प्रतिबंधित नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से बस के जरिए लाते थे खेप…

    July 25, 2026

    बिलासपुर:तीर्थ यात्रा पर गए कारोबारी के घर चोरों ने बोला धावा, करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप…

    July 24, 2026

    7000 रुपये लेन-देन के विवाद में दोस्त ने आधी रात को ले ली दोस्त की जान

    July 24, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.