Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • “सेवा_संकल्प_अभियान”
    • जल संरक्षण से जनभागीदारी तक, मल्हनिया जलाशय में गूंजा सेवा का संकल्प
    • सेवा संकल्प अभियान में बच्चों की रचनात्मक अभिव्यक्ति से गूंजा विकसित भारत का संदेश
    • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से घरों की छतें बनीं ऊर्जा उत्पादन की इकाइयां, सरगुजा में 1,733 घरों में स्थापित हुए रूफटॉप सोलर संयंत्र
    • अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए का आवंटन जारी
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
    • छत्तीसगढ़ शासकीय भर्तियों को लेकर बड़ा फैसला: भूतपूर्व सैनिकों के रिक्त पदों पर अब मिल सकेगी गैर-भूतपूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति
    • मुबंई में डिजिटल अरेस्ट कर बुजुर्ग से 1 करोड़ 12 लाख की ठगी, 6 अरेस्ट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अजब गजब»ये है भारत की सबसे ऊंचाई पर बना सिनेमा हॉल, बदल जाती है हीरो-हीरोइन की आवाज!
    अजब गजब

    ये है भारत की सबसे ऊंचाई पर बना सिनेमा हॉल, बदल जाती है हीरो-हीरोइन की आवाज!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारत में सिनेमा का जादू अब आसमां को छू रहा है. लद्दाख के लेह में स्थित PVR INOX मल्टीप्लेक्स भारत और दुनिया का सबसे ऊंचा स्थायी सिनेमा हॉल है. समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर बना यह हॉल फिल्म प्रेमियों के लिए अनोखा अनुभव लेकर आया है.

    यहां फिल्म देखते समय हीरो-हीरोइन की आवाज सामान्य सिनेमाघरों से काफी अलग सुनाई देती है. हाल ही में यहां फिल्म देखने गए कई दर्शक सोशल मीडिया पर अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “सेम फिल्म है लेकिन आवाज बिल्कुल अलग लग रही है. जैसे थोड़ी फ्लैट और हल्की”. लेकिन इसके पीछे का कारण क्या है? दरअसल, इसका जवाब छिपा है साइंस में.

    क्यों बदल जाती है आवाज?
    इसका कारण है उच्च ऊंचाई पर हवा की पतली परत. समुद्र तल पर हवा घनी होती है, जो साउंड वेव्स को बेहतर तरीके से ले जाती है. लेकिन 11,500 फीट पर हवा की घनत्व करीब 30-35% कम हो जाती है. इससे साउंड वेव्स का प्रसार बदल जाता है. इसकी वजह से ध्वनि की तीव्रता (intensity) प्रभावित होती है. आवाज थोड़ी कमजोर और फ्लैट सुनाई दे सकती है. PVR INOX ने इस समस्या को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ऑडियो सिस्टम लगाया है, फिर भी प्राकृतिक रूप से आवाज में फर्क महसूस होता है. वैज्ञानिकों के अनुसार उच्च ऊंचाई पर तापमान कम होने और हवा के घनत्व कम होने से साउंड की स्पीड और क्वालिटी दोनों पर असर पड़ता है.

    सिनेमा हॉल की खासियतें
    स्थान: लेह के साबू इलाके या सोलर न्यू टाउन में स्थित है.
    स्क्रीन्स: ये 2 स्क्रीन्स वाला मल्टीप्लेक्स है.
    सुविधाएं: हीटेड ऑडिटोरियम, आधुनिक साउंड और प्रोजेक्शन सिस्टम, आरामदायक सीटिंग की व्यवस्था है.
    क्षमता: सैकड़ों दर्शक एक साथ फिल्म का मजा ले सकते हैं.
    विशेष: ठंडे मौसम में भी गर्म और आरामदायक वातावरण है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पार्क में मॉर्निंग वॉक के बाद बुजुर्गों का अनोखा अंदाज, किसी ने गाया गाना तो किसी ने दी ताल

    September 18, 2026

    कौन हैं ऋचा?: मिस एमपी का खिताब जीता, अब 25 साल बाद न्यूयॉर्क फैशन वीक में रैंप वॉक

    September 16, 2026

     न जमीन-कोयला और न गैस…समंदर से बनेगी बिजली, बेल्जियम का एनर्जी आइलैंड क्या है…

    September 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.