Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना अंतर्गत ई-केवाईसी अनिवार्य…
    • मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग,मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल…
    • जहॉ बन्दूकें थीं, अब बहता है पानी- हेटारकसा की बदली तस्वीर
    • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी वितरण तय मापदंड और पारदर्शी प्रक्रिया के तहत-तय मानक के अनुरूप नहीं होने पर बदली जाएंगी साड़ियां
    • जनरेशन कंपनी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी तापविद्युत गृह को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान
    • “88 माह का एरियर कब मिलेगा?” — पेंशनरों का सरकार से जवाब-तलब
    • असम पुलिस कर रही है तलाश, हैदराबाद में हलचल पर नजर
    • क्या बिहार चुनाव में किया था DGP तबादला? ECI के एक्शन पर भड़के स्टालिन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»एक पल में खत्म हो गई तीन जिंदगियां,नाना के घर घूमने आए थे मासूम…
    क्राइम

    एक पल में खत्म हो गई तीन जिंदगियां,नाना के घर घूमने आए थे मासूम…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    गुरुग्राम: दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में एक बार फिर तेज रफ्तार THAR कार का कहर देखने को मिला है. पटौदी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात लोकरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां पैदल जा रहे एक व्यक्ति और उसके दो नातियों को तेज रफ्तार थार ने टक्कर मार दी. टक्‍कर इतनी जबरदस्‍त थी कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. 

    पलक झपकते ही 3 जिंदगियां खत्‍म

    लोकरा गांव के पास हुआ हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है. वीडियो दिखाई दे रहा है कि सुभाष अपने दोनों नातियों के साथ एक सुनसान सड़क से आ रहे हैं. इस बीच वह पेशाब करने के लिए सड़क के किनारे रुकते हैं. इसके बाद वह घर की तरफ चलने लगते हैं, इतने में ही एक तेज रफ्तार थार कार आती है. कार इन तीनों को पलक झपकते ही कुचलते हुए निकल जाती है. कार ने जब सुभाष और उनके नातियों को टक्‍कर मारी, तो वह सड़क के किनारे चल रहे थे. लेकिन कार पर शायद ड्राइवर का कंट्रोल नहीं था. इसलिए कार ने सड़क के किनारे चल रहे, तीन लोगों को कुचल दिया. 

    नाना के घर रहने आए थे इशांत और जैद 

    दिल्‍ली पुलिस को दी शिकायत में गांव खोड़ निवासी सलीम ने बताया कि वह लोकरा रोड के पास अपने प्लॉट में रहता है, जबकि उसका भाई सुभाष (60) गांव में रहता था. छुट्टियों के चलते सुभाष के नाती इशांत उर्फ सुल्तान (10) और जैद खान (8), जो भिवाड़ी के मिलकपुर गुर्जर गांव के रहने वाले हैं. वे अपने नाना के पास आए हुए थे. शुक्रवार रात सुभाष दोनों बच्चों को लेकर सलीम के घर आया था. रात करीब साढ़े दस बजे जब वह दोनों बच्चों के साथ वापस घर लौट रहे थे, तभी पीछे से आई तेज रफ्तार थार ने उन्हें टक्कर मार दी.

    THAR छोड़कर मौके से भागा दीपांशु गिरफ्तार 

    टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुभाष और दोनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर अपनी थार गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान दीपांशु (25), निवासी गांव गोरियावास, जिला गुरुग्राम के रूप में हुई है. पुलिस ने थार गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अररिया जिले में पार्किंग विवाद: सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की काट दी गर्दन भीड़ ने हत्यारे को ऑन द स्पॉट दी मौत…

    April 9, 2026

    14 साल की मासूम से दुष्कर्म, डरा धमका के 6 महीनो तक करता रहा बलात्कार, आरोपी कोच पर मुकदमा दर्ज

    April 9, 2026

    आखिरी कॉल पर पिता से लगाती रही गुहार कहा-“पापा बचा लो”, दहेज़ न मिलने पर महिला को ज़िंदा जलाया

    April 9, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.