Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज और टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया का ऐलान, नए चेहरों को मिला मौका
    • सिर के पीछे तेज दर्द और गर्दन में अकड़ होती है! जानिए कारण और बचाव का तरीका
    • हावड़ा स्टेशन पर मिथिला एक्सप्रेस में आग, बड़ा हादसा टला
    • “उल्लास साक्षरता कार्यक्रम” से बंदियों के जीवन में जागी नई उम्मीद
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने केशकाल घाट बायपास रुट का किया निरीक्षण, तत्काल काम शुरू करने के दिए निर्देश
    • ​जनजातीय गरिमा उत्सव…
    • ग्रीष्मकालीन खेल शिविर में निखर रही बच्चों की प्रतिभाएं
    • पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही 70000 करोड़ रुपये के ‘प्रोजेक्ट-75 इंडिया’ को दे सकती है मंजूरी…
    राष्ट्रीय

    भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए सरकार जल्द ही 70000 करोड़ रुपये के ‘प्रोजेक्ट-75 इंडिया’ को दे सकती है मंजूरी…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई की कंपनी मझगांव डॉकयार्ड शिप बिल्डर्स लिमिटेड इस परियोजना में भारत की रणनीतिक साझेदार होगी. कंपनी जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स के साथ मिलकर काम करेगी. इस समझौते के तहत जर्मनी भारत को पनडुब्बी डिजाइन और तकनीक देगा. इसके बाद भारत में ही इनका निर्माण होगा. इस डील साइन होने के सात साल बाद पहली पनडुब्बी मिलेगी. इसके बाद हर साल एक नई पनडुब्बी नौसेना को सौंपी जाएगी.

    AIP तकनीक होगी सबसे बड़ी ताकत

    इन सभी पनडुब्बियों में एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन यानी AIP तकनीक होगी. AIP तकनीक वाली पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी के अंदर रह सकती हैं. सामान्य डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियों को बैटरी चार्ज करने के लिए ऊपर आना पड़ता है. इससे दुश्मन उन्हें पकड़ सकता है. लेकिन AIP इस खतरे को काफी कम कर देता है.

    भारत के पास अभी एक भी AIP पनडुब्बी नहीं

    भारत के पास फिलहाल AIP तकनीक वाली एक भी पनडुब्बी नहीं है. भारतीय नौसेना के पास अभी करीब 16 पारंपरिक पनडुब्बियां हैं. इनमें से 10 काफी पुरानी हो चुकी हैं और जल्द रिटायर होने की स्थिति में हैं. वहीं पाकिस्तान तेजी से अपनी अंडरवॉटर ताकत बढ़ा रहा है. पिछले साल  पाकिस्तान ने चीन की मदद से बनी चौथी AIP पनडुब्बी को शामिल किया. यह हंगोर क्लास की 8 पनडुब्बियों की श्रृंखला का हिस्सा है. आने वाले कुछ सालों में पाकिस्तान के पास 11 AIP पनडुब्बियां हो सकती हैं. इससे उसे पानी के अंदर लंबे समय तक टिके रहने में बढ़त मिल सकती है.

    DRDO बना रहा स्वदेशी AIP सिस्टम

    डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO भी स्वदेशी AIP सिस्टम विकसित कर रहा है.संभावना है कि यह तकनीक जून 2026 तक तैयार हो सकती है. इसे भारतीय नौसेना की  पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी में लगाया जाएगा. यह कलवरी क्लास की दूसरी पनडुब्बी है. इसे 2026 के अंत में मेंटेनेंस के दौरान अपग्रेड किया जाएगा.  हालांकि यह परियोजना पहले ही देरी का शिकार हो चुकी है. पहले यह तकनीक आईएनएस कलवरी  में लगाई जानी थी, लेकिन समय पर तैयार नहीं होने के कारण ऐसा नहीं हो सका.

    चीन की बढ़ती मौजूदगी से बढ़ी चिंता

    भारत की चिंता सिर्फ पाकिस्तान नहीं है. चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी की नेवी विंग पीएलए नेवी भी हिंद महासागर क्षेत्र में तेजी से अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है. चीन के पास अभी करीब 65 पनडुब्बियां होने का अनुमान है. 2035 तक यह संख्या 80 तक पहुंच सकती है. वही आने वाले समय में भारतीय नौसेना के पास फिलहाल करीब 20 के करीब पनडुब्बी होने की संभावना है जो जरूरत और चुनैतियों के मुकाबलें काफी कम है ऐसे में  प्रोजेक्ट-75 इंडिया के तहत नौसेना को नये पनडुब्बी का मिलना भारत की समुद्री सुरक्षा के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अमेरिका ने 428 मिलियन डॉलर पैकेज को दी मंजूरी, अपाचे हेलिकॉप्टर और होवित्जर तोपों से और मजबूत होगा भारत

    May 19, 2026

    क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, असम सीएम की पत्नी से जुड़े पासपोर्ट विवाद में कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला को किया तलब

    May 19, 2026

    केजरीवाल, मनीष समेत AAP के अन्य नेताओ की मुश्किलें बढ़ी, आपराधिक अवमानना मामले में कारण बताओ नोटिस जारी

    May 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.