Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ​महानदी के तट पर आस्था का महाकुंभ: बनारस की तर्ज पर गूंजे वैदिक मंत्र
    • सफलता की कहानी-तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांवों को मिला लाभ
    • वन मंत्री श्री केदार कश्यप की पहल पर दुर्लभ पैंगोलिन का सुरक्षित रेस्क्यू
    • पुनर्वास नीति के तहत नक्सली हिंसा के 13 पीड़ितों को 32 लाख रुपये की सहायता
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने युवाओं को दिलाया नशामुक्त भारत का संकल्प, विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का किया आह्वान
    • विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘सत्याग्रह‘ किताब का विमोचन
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रयास आवासीय विद्यालय के नीट क्वालीफाई विद्यार्थियों से किया प्रेरक संवाद
    • CWG 2026: भारत को 7 गोल्ड मेडल दिलाने वाले भारतीय बॉक्सर कौन हैं?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»आज बदला पूरा हुआ… जयपुर में हमलावरों ने युवक को घेरकर चाकू से गोद डाला, सोशल मीडिया पर डाला
    BREKING NEWS

    आज बदला पूरा हुआ… जयपुर में हमलावरों ने युवक को घेरकर चाकू से गोद डाला, सोशल मीडिया पर डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जयपुर:

    राजस्थान की राजधानी जयपुर के जामडोली इलाके में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. इससे गुस्साए लोगों ने जयपुर-आगरा हाईवे को जाम कर दिया और पुलिस से जमकर धक्का-मुक्की की. प्रदर्शनकारियों ने दुकानों पर पथराव भी किया, जिससे कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया. हालात को नियंत्रित करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिये हल्का बल प्रयोग किया गया. दुस्साहसी हमलावरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर हमले की जिम्मेदारी भी ली. 

    मृतक की पहचान 22 वर्षीय विपिन नायक उर्फ विक्की के रूप में हुई है जो जामडोली की कच्ची बस्ती का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक आरोपी अनस खान उर्फ शूटर अपने साथियों के साथ तीन बाइकों पर सवार होकर आया और अंधेरे में विपिन को बुलाकर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। घायल विपिन को एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके शरीर पर 14 चाकू के घाव पाए गए हैं। हत्या के विरोध में बड़ी संख्या में लोग जामडोली थाने के पास जमा हो गए और आगरा रोड जाम करने का प्रयास किया। भीड़ की मांग थी कि मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा, एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए, जामडोली थानाधिकारी को निलंबित किया जाए और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो.

    इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पथराव किया और ट्रैफिक को करीब 45 मिनट तक बाधित कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। एडिशनल कमिश्नर कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि हत्या के बाद आरोपी अनस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो डाला था और लिखा था कि आज बदला पूरा हुआ। यह वीडियो कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं जिसमें अनस अपने साथियों के साथ घटनास्थल के पास बाइक पर दिखाई दे रहा है।

    पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर अनस सहित 8–9 युवकों के खिलाफ नामजद हत्या का मामला दर्ज किया है चार लोगों को गिरफ़्तार किया गया है अनस और अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है. बताया जा रहा है कि मृतक विपिन किराने की दुकान पर काम करता था और आरोपी अनस से उसकी पुरानी रंजिश थी. एक माह पहले दोनों के बीच सुलह हुई थी लेकिन हाल ही में फिर विवाद हो गया था, फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अवैध हथियार रखने मामले में पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति को 7-7 साल की जेल

    August 1, 2026

    इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना:ICU भर्ती मां, पिता ने नवजात बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी; पोती का शव पोटली में लेकर भटकता रहा दादा…

    August 1, 2026

    होटल में पति के साथ गई थी महिला…परिचित ने नशीला पदार्थ पिलाकर की दरिंदगी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो किए वायरल

    August 1, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.