Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • लॉन्च से पहले छाया Xiaomi 17
    • देश की ऊर्जा सुरक्षा होगी मजबूत, भारत सरकार समुद्री गैस पाइपलाइन पर कर रहा विचार
    • महिला को जबरदस्ती बस में बैठाया, चलती बस में घंटो तक किया बलात्कार, आरोपी सड़क पर फेंककर फरार…
    • उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…
    • देर रात पेट्रोल पंपों में लगी लंबी कतारें रायपुर में पेट्रोल की किल्लत, कई इलाकों में बंद हुए पंप…
    • बंगाल में बकरीद से पहले सरकार ने जारी किया सख्त आदेश, अब बिना परमिट नहीं होगा पशु वध
    • घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
    • 10 साल से खाँसी में खून की समस्या झेल रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिली नई जिंदगी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज कर्क राशि की चमकेगी किस्मत तो कन्या को रखना होगा सेहत का ख्याल, जानें अपने दिन का भी पूरा हाल
    राशिफल

    आज कर्क राशि की चमकेगी किस्मत तो कन्या को रखना होगा सेहत का ख्याल, जानें अपने दिन का भी पूरा हाल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inAugust 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष 

    आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने अनुभवों का लाभ उठाएंगे। आपको कोई पुरस्कार मिलने की संभावना है। आप अपने बॉस से दी गई जिम्मेदारी में ढील बिल्कुल ना दें, नहीं तो इससे आपके आपसी रिश्तों में कड़वाहट आने की संभावना है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जो आपका टेंशन देगा। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

    वृषभ 

    आज आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको जीवनसाथी से किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उससे आपके रिश्तों में कड़वाहट बढे़गी। व्यापार में अच्छा उछाल आएगा। प्रेम संबंधों में आपका विश्वास भी मजबूत रहेगा, तो आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतें।

    मिथुन 

    आज का दिन आपके लिए अध्यात्म के कार्यों से जुडकर नाम कमाने के लिए रहेगा। जल्दबाजी में कोई काम करना आपको नुकसान देगा। आप किसी की सीख और सलाह पर आगे ना बढ़ें। यदि आपने कोई जोखिम लिया, तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर बनाने की कोशिश करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा और आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

    कर्क 

    आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि दूरी आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आप किसी से कटु वचन ना बोले और यदि कोई लेनदेन करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।  आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आप संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

    सिंह 

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप किसी से प्रलोभन में ना आए और आप अपने सहयोगियों का भरोसा जीतने में कामयाब रहेंगे। राजनीति में किसी से तर्क वितर्क मे पड़ने से बचना होगा, क्योंकि वह आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका मन आज इधर उधर के कामों में लगेगा।

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप किसी नए प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं। परिजनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह दूर होगा।

    तुला 

    आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखें और जल्दबाजी में कोई निर्णय न ले। आपको अपने बॉस की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। माता जी की सेहत में गिरावट आने से भाग दौड़ अधिक रहेगी। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए सूझ बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। बिजनेस को लेकर आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड सकती है, जिससे आपका व्यवसाय काफी आगे तक चलेगा। आप अपनी संतान को किसी परीक्षा की तैयारी करा सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा जोर देंगे और घर पर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सभी का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। जनकल्याण के कार्यों पर आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि  आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने की आप कोशिश करें।

    मकर 

    आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यो से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। विभिन्न कार्य में आपकी काफी रुचि रहेगी और आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। जीवन स्तर में सुधार आएगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई काम मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

    कुंभ 

    आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपके सहयोगी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप दिखावे के चक्कर में ना पड़ें, नहीं तो इससे आपका अच्छा खासा खर्चा होगा। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी यात्रा पर जाने के लिए सोच विचार कर सकते हैं।  यदि माताजी आपको कोई काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें, नहीं तो इससे आपके बेवजह के लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे।

    मीन 

    आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता मिलने की संभावना है और आपकी कुछ डील फाइनल होगी। परिवार में भी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी आय के सोर्सो बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल : इन पांच राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ स्थिति रहेगी बेहतर…

    May 5, 2026

    आज का राशिफल :मंगल-शनि की महा-युति और नीच का चंद्रमा, 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

    May 3, 2026

    मई में बन रहा त्रिग्रही योग, इन राशियों के लिए खुलने वाला है कुबेर का खज़ाना

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.