Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में जल संरक्षण बना जनआंदोलन
    • चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन
    • उद्योगों के साथ पर्यावरण संरक्षण की नई साझेदारी: आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • विकसित भारत जी राम जी: पक्की नाली निर्माण से जुंगेरा के ग्रामीणों को मिलेगी जलभराव की समस्या से स्थायी राहत
    • पैडी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत
    • महतारी वंदन योजना: बालोद जिले की महिलाओं को मिली 29वीं किस्त की सौगात
    • कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन
    • पारदर्शी, जवाबदेह और नागरिक-केंद्रित शासन ही विकसित छत्तीसगढ़ का आधार है : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, July 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल- आज चार राशि वालो के लिए दिन है खास
    राशिफल

    आज का राशिफल- आज चार राशि वालो के लिए दिन है खास

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Rashifal
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष

    आज आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढे़गी, जिससे आपको बिजनेस को एक नई राह में आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी, लेकिन आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जिससे आप अपने सभी कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे। विद्यार्थी किसी खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेंगे और आपकी राजनीति में भी अच्छी छाप रहेगी, जिससे आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।

    वृषभ 

    आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने किसी लेनदेन से संबंधित मामले पर पूरा ध्यान देना होगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आप धैर्य बनाए रखें और अपनी संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आप थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप उनकी जिम्मेदारियों को फिर भी पूरा करेंगे। आपको राजनीति में कदम थोड़ा सोच समझकर बढ़ाने होंगे और आप किसी की कहासुनी बातों पर भरोसा करके आप किसी समस्या में आ सकते हैं।

    मिथुन 

    आज आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी होगी। यदि किसी काम को लेकर आप लंबे समय से परेशान थे, तो वह पूरा हो सकता है। आपको भी किसी शारीरिक समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करेंगे, जिससे आपकी सेविंग और भी बढ़ेंगी। 

    कर्क 

    आज आप अपने खर्चो को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपके मनमौजी स्वभाव के कारण आपके खर्चे बढ़ेंगे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के किसी सदस्य से खटपट हो सकती है। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को करने के बारे में बिल्कुल ना सोचे। परिवार में ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी अजनबी की बातों में ना आएं।

    सिंह 

    आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आज आपका मन काम को लेकर परेशान रहेगा। यदि आप किसी नए मकान आदि की खरीदारी करें, तो उसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर बेवजह कलह उत्पन्न हो सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है। 

    कन्या 

    आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी नौकरी में अपने बॉस से यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने कामों को समय से पूरा करके बॉस को काफी खुश रखेंगे और जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।  बिजनेस में दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और आपकी किसी से कोई बड़ी डील भी फाइनल होने की संभावना है। आप अपने घर के रिजर्वेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं।

    तुला 

    आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं और आपकी समझ से कामों में एक नई पहचान बनेगी। आपको किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है, लेकिन आपको अपने ईर्ष्यालु और झगड़ा करने वाले लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। 

    वृश्चिक 

    आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है और कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है। आपके भाई व बहनों से खूब पटेगी और आप बिजनेस में भी कुछ नई योजनाओं पर अच्छा खासा धन लगाएंगे और किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको अपने किसी पुराने लोन आदि से भी छुटकारा मिलेगा।

    धनु 

    आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके रहन-सहन के स्तर में सुधार आएगा। वाणी के मधुरता बनाए रखेंगे, जिससे आपकी कुछ नए लोगों से जान पहचान बढ़ेगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा, क्योंकि आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जो आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अपनी राय अवश्य दें। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा।

    मकर 

    आज का दिन राजनीति में कार्यरत लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी अपने किसी परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आप अपने किसी गलती को दोहराएं ना, नहीं तो इससे आपका कोई वाद-विवाद खड़ा हो सकता है और आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से भी मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे, जिससे आपको काम करने में भी खूब मजा आएगा।

    कुंभ 

    आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसको लेकर आप ढील बिल्कुल न दें। जो जातक किसी सरकारी काम के पूरा न होने से परेशान है, तो उनका वह काम भी पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

    मीन 

    आज आप परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे और आप परिवार के सदस्यों के साथ आनंदमय समय व्यतीत करेंगे। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप संतान के भविष्य को लेकर उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आज का राशिफल:ग्रह गोचर से कन्या एवं तुला वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें आज का भविष्यफल

    July 12, 2026

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.