Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राशिफल»आज का राशिफल 30 मई 2025: शुक्रवार को इन खुशकिस्मत राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा, खुलेगा भाग्य का द्वार
    राशिफल

    आज का राशिफल 30 मई 2025: शुक्रवार को इन खुशकिस्मत राशियों पर होगी माता लक्ष्मी की विशेष कृपा, खुलेगा भाग्य का द्वार

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    राशिफल
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    30 मई 2025 का राशिफल: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है और दिन शुक्रवार का है। चतुर्थी तिथि आज रात 9 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। वहीं, रवि योग आज रात 9 बजकर 30 मिनट तक और पुनर्वसु नक्षत्र रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। आज विनायक चतुर्थी व्रत भी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे बेहतर बनाया जा सकता है। साथ ही जानिए आपका लकी नंबर और लकी रंग क्या होगा।

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। किसी नए परिचित से मुलाकात सफलता के नए रास्ते खोल सकती है। काम के नए तरीके सोचेंगे और जिनका आज जन्मदिन है, वे दोस्तों को अपनी बनाई हुई डिश खिलाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और राजनीतिक संपर्कों से समस्या हल होगी।
    शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1

    वृष राशि: आपका दिन बेहतर रहेगा। पुरानी परेशानियां दूर होंगी। ऑफिस में सहकर्मियों को आपकी बातें सीखने का मौका मिलेगा। नया बिजनेस शुरू करने के लिए अनुकूल समय है। मीडिया, कला और प्रकाशन क्षेत्र के लिए भी अच्छा दिन रहेगा।
    शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 7

    मिथुन राशि: खुशियों भरा दिन है। नए काम की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल जाने की योजना बनेगी। अविवाहितों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्तों में समझदारी से दूरियां मिटेंगी। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
    शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 4

    कर्क राशि: आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़े भाई की सलाह से काम में सफलता मिलेगी और संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर डॉक्टर से परामर्श लाभदायक होगा।
    शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 2

    सिंह राशि: अनुकूल दिन है। व्यापार बढ़ाने की योजना बनाएंगे। घर की सजावट से खुशी मिलेगी। लवमेट घूमने का प्लान बना सकते हैं। कार्यस्थल की व्यस्तता के बाद परिवार के साथ समय बिताएंगे। छात्रों के लिए दिन शुभ है।
    शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 5

    कन्या राशि: बदलाव वाला दिन है। संपत्ति संबंधी समस्याओं का समाधान होगा। मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। छात्रों के लिए करियर में सुधार के योग हैं। मार्केटिंग क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। वरिष्ठों के मार्गदर्शन से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
    शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 8

    तुला राशि: दिन ठीक-ठाक रहेगा। नई चुनौतियों का बुद्धिमानी से सामना करेंगे। गोपनीयता बनाए रखना जरूरी है। रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। साझेदारी व्यवसाय में निगेटिव प्रभाव न होने दें।
    शुभ रंग: ग्रे | शुभ अंक: 7

    वृश्चिक राशि: बढ़िया दिन है। रुका हुआ सरकारी मामला सुलझ सकता है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं, जिससे व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। लवमेट के बीच समझ बढ़ेगी।
    शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 1

    धनु राशि: उत्तम दिन है। जरूरी कामों के बीच पसंदीदा कामों पर भी ध्यान देंगे। प्रतिभा निखरेगी। सुख-सुविधाओं की खरीदारी होगी। नौकरी की तलाश करने वालों के लिए शुभ समय है। लवमेट बाहर डिनर का प्लान बना सकते हैं। रिश्तों में सम्मान और तालमेल बना रहेगा।
    शुभ रंग: भूरा | शुभ अंक: 9

    मकर राशि: फेवरेबल दिन है। अपनी काबिलियत पर भरोसा कर काम करेंगे। प्रॉपर्टी डील अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन सावधानी रखें। बेवजह की बातों को अपने मन में न आने दें।
    शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4

    कुंभ राशि: खुशियों भरा दिन है। बिजनेस व्यवस्थित रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों के लिए काम में सुधार के योग हैं। अचानक धन लाभ होगा। लवमेट मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
    शुभ रंग: पिच | शुभ अंक: 9

    मीन राशि: उमंग भरा दिन है। काम मन मुताबिक होगा। घर में धार्मिक कार्यक्रम की योजना बनेगी। मित्र की सहायता से विपरीत परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। भावनात्मक निर्णय टालें। बिजनेस में नए समझौते होंगे। हेल्दी भोजन अपनाएं। छात्र मेहनत जारी रखें।
    शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 2

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    आज का राशिफल:जानें अपना आज का भविष्यफल

    June 14, 2026

    आज का राशिफल : किस राशि को मिलेगा धन लाभ, किसके करियर में आएगा बड़ा मौका? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

    June 12, 2026

    आज का राशिफल: कर्क समेत 5 राशि के जातकों को मिलेगा धनलाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

    June 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.