रायपुर: राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा आज आयोजित तिरंगा यात्रा के दौरान एक अनोखी घटना सामने आई। तेलीबांधा (मरीन ड्राइव) से जयस्तंभ चौक तक निकाली गई इस देशभक्ति से ओतप्रोत यात्रा में कई मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता शामिल हुए। लेकिन यात्रा के दौरान शहर के कई हिस्सों में भारी ट्रैफिक जाम हो गया। इसी दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी का काफिला नगर घड़ी चौक के पास जाम में फंस गया। स्थिति को समझते हुए भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) रायपुर के उपाध्यक्ष अश्वनी विश्वकर्मा ने एक अलग पहल की। अश्वनी ने सोशल मीडिया पर बताया कि जब सभी मंत्रियों की गाड़ियाँ जाम में फंसी थीं, तब उन्होंने मंत्री ओपी चौधरी से कहा कि वे उन्हें उनके शंकर नगर स्थित बंगले तक एक्टिवा से पहुंचा सकते हैं। मंत्री चौधरी ने तुरंत सहमति दे दी और बिना किसी औपचारिकता के आम नागरिक की तरह एक्टिवा पर सवार होकर अपने घर की ओर चल पड़े।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

