Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बढ़ते जलस्तर को देखते हुए,महादेवघाट के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन पर लगी रोक…
    • पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू
    • पंडरीपानी में एसबीआई की नई शाखा से 60 गांवों को मिली बैंकिंग सुविधा,मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की पहल से क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
    • शहर की तासीर के अनुरूप हो विकास की योजना : श्री सोनमणि बोरा
    • सरकार बाढ़ प्रभावित परिवार को करेगी हरसंभव मदद- राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • Tata Aeris: Dzire और Aura से कितनी अलग है नयी कॉम्पैक्ट सेडान? जानें टाटा मोटर्स ने क्यों उठाया यह बड़ा कदम
    • मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामला : आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी
    • Fatty Liver में क्या खा रहे हैं आप? डाइटिशियन ने बताया क्या खाएं, क्या छोड़ें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, September 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»गणपति विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा, ट्रॉली की चपेट में आने से 18 वर्षीय हलगी वादक की मौत
    मुख्य समाचार

    गणपति विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा, ट्रॉली की चपेट में आने से 18 वर्षीय हलगी वादक की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के पुणे शहर के घोरपड़ी इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान शुक्रवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बीटी कवडे मार्ग पर हुए इस हादसे में 18 वर्षीय हलगी वादक विघ्नेश पवार की मौत हो गई। हादसे के बाद रामटेकड़ी और घोरपड़ी इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    ट्रॉली के पीछे बैठा था विघ्नेश

    जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे गणेश विसर्जन जुलूस बीटी कवडे मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान विघ्नेश पवार गणेश मंडल के ट्रैक्टर से जुड़ी ट्रॉली के पिछले हिस्से में बैठा था। जब जुलूस कालूबाई चौक के पास पहुंचा, तभी विघ्नेश अचानक ट्रॉली के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

    अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

    हादसे के तुरंत बाद विघ्नेश को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही मुंढवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    गणेश विसर्जन के उत्साह के बीच हुए इस हादसे से विघ्नेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसके साथ जुलूस में शामिल रहे साथियों को भी इस घटना से गहरा सदमा लगा है। रामटेकड़ी और घोरपड़ी इलाके में शोक का माहौल है।

    पुलिस जांच में जुटी, लापरवाही की भी होगी जांच

    मुंढवा पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाने में किसी तरह की लापरवाही हुई थी या नहीं। जुलूस के दौरान वाहन की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

    24 घंटे बाद भी चल रहा विसर्जन समारोह

    बता दें कि मुंबई में 21 घंटे से अधिक समय तक की विसर्जन यात्राओं के बाद लालबागचा राजा और चिंचपोकलीचा चिंतामणि जैसी प्रसिद्ध गणपति प्रतिमाओं का समुद्र में विसर्जन किया गया। लेकिन विभिन्न समुद्र तटों पर कुछ बड़ी गणपति प्रतिमाएं अब भी विसर्जन का इंतजार कर रही हैं। गणपति विसर्जन यात्राएं शुक्रवार सुबह अनंत चतुर्दशी के दिन शुरू हुई थीं। 12 दिवसीय गणेश उत्सव के अंतिम दिन शुरू हुई ये यात्राएं पूरी रात चलती रहीं जिसमें हजारों श्रद्धालु मौजूद रहे।

    लालबागचा राजा की प्रतिमा का आज सुबह करीब 10:50 बजे अरब सागर में विसर्जन किया गया। चिंचपोकलीचा चिंतामणि का सुबह करीब 10 बजे विसर्जन किया गया। इसके बाद लालबाग के बाल गणेश मंडल के बल्लालेश्वर की प्रतिमा का लगभग 11 बजे विसर्जन हुआ। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई में अगले कुछ घंटे में विसर्जन यात्राएं पूरी हो जाएंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पश्चिमी नौसेना कमान पहुंची छत्तीसगढ़ की मीडिया टीम, आईएनएस चेन्नई की क्षमताओं से हुई रूबरू

    September 26, 2026

    मंदार पर्वत छेड़छाड़ मामला : आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में, मुख्य आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

    September 26, 2026

    झांसी में शादी के 4 महीने बाद विवाहिता की मौत, मायके पक्ष बोला- मुस्कान की हत्या हुई है

    September 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.