- अप्रैल, मई और जून के लिए टिकट बुकिंग मुश्किल
- रेलवे ने शुरू की समर स्पेशल ट्रेनें
- हफ्ते में दो दिन चलेगी पटना-चेरलापल्ली एक्सप्रेस
गर्मी में ट्रेनों में भारी भीड़, रेलवे ने जारी की समर स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट
रायपुर: गर्मी के मौसम में लंबी दूरी की अधिकांश एक्सप्रेस ट्रेनें पहले से ही फुल हो चुकी हैं। खासकर उत्तर भारत, विशेष रूप से यूपी और बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट पाने के लिए यात्रियों में जबरदस्त होड़ मची हुई है। अगले तीन महीनों तक इन ट्रेनों में सीट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।
अप्रैल, मई और जून में शादी-विवाह के साथ ही स्कूल और कॉलेजों की छुट्टियों के चलते परिवार सहित यात्रा करने वालों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो गई है। इसी वजह से रायपुर रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर टिकट बुकिंग के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। रायपुर से दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, यूपी, बिहार, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, गोवा, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड जैसी प्रमुख जगहों के लिए ट्रेनों में भारी वेटिंग है। इस मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई रूटों पर समर स्पेशल ट्रेनें चलाने का शेड्यूल जारी करना शुरू कर दिया है।
पटना-चेरलापल्ली समर स्पेशल की घोषणा
रेलवे ने पटना-चेरलापल्ली-पटना के बीच 22 फेरों में समर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है, जो रायपुर और बिलासपुर होकर गुजरेगी। यात्रियों की सुविधा के लिए इसकी तारीखें पहले ही घोषित कर दी गई हैं, ताकि वे समय रहते टिकट बुक कर सकें।
- ट्रेन नंबर 03253 (पटना-चेरलापल्ली समर स्पेशल) – 17 मार्च से 28 मई तक हर सोमवार और बुधवार को चलेगी।
- ट्रेन नंबर 07255 (चेरलापल्ली-पटना समर स्पेशल) – 19 मार्च से 28 मई तक 11 फेरों में प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
- ट्रेन नंबर 07256 (चेरलापल्ली-पटना स्पेशल) – 21 मार्च से 30 मई तक हर शुक्रवार को 11 फेरों में चलेगी।
किन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन?
इस समर स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज दोनों दिशाओं में निम्नलिखित प्रमुख स्टेशनों पर होगा:
तारेगना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, पारसनाथ, गोमोह, बोकारो, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, बल्लारशाह, सिरपुर काघदनगर, बेल्लंपल्ली, पेद्दापल्ली और काजीपेट।यूपी-ओडिशा जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी
रेलवे के विभिन्न सेक्शनों में ब्लॉक के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। एक अप्रैल से यूपी और ओडिशा की ओर जाने वाली आधा दर्जन ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

- संबलपुर रेल मंडल के टिटलागढ़-लखोली और टिटलागढ़-संबलपुर सेक्शन में पुल पुनर्निर्माण कार्य के चलते ब्लॉक लिया जा रहा है।
- लखनऊ रेलवे सेक्शन में दोहरीकरण कार्य के कारण भी कुछ ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा।
इन बाधाओं के चलते यात्रियों को वैकल्पिक ट्रेनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को यात्रा से पहले अपडेटेड शेड्यूल चेक करने की सलाह दी है।
Trending
- सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
- राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
- कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
- भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
- सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
- अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
- MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार

