गर्लफ्रेंड की ब्लैकमेलिंग से परेशान पिता ने बेटी की शादी से 4 दिन पहले की आत्महत्या

Gujarat News: गुजरात के सूरत में एक बिजनेसमैन तुषार केलानी की सुसाइड ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया. शुरुआती जांच में सामने आया कि उनकी गर्लफ्रेंड पूनम भदुरिया ने अपने सीक्रेट रिलेशनशिप का इस्तेमाल कर तुषार को ब्लैकमेल किया. यह रिलेशनशिप ऑफिस के समय शुरू हुआ था, जो बाद में पर्सनल हो गया और किसी को इसके बारे में जानकारी नहीं थी.
सुसाइड की सबसे चौंकाने वाली वजह यह थी कि तुषार की बेटी की शादी मात्र चार दिन बाद होने वाली थी. पुलिस के मुताबिक, मामला केवल व्यक्तिगत संबंध का नहीं था, बल्कि करोड़ों की प्रॉपर्टी का विवादित ट्रांसफर भी इसमें शामिल था.
सीक्रेट रिलेशनशिप से फाइनेंशियल घोटाला उजागर
पूनम भदुरिया, जो 2010 में तुषार केलानी की जॉली कंपनी में शामिल हुई थीं, उसने दो साल तक काम करने के बाद 2014 या 2015 में फिर से तुषार को डेट करना शुरू किया. धीरे-धीरे यह रिश्ता मजबूत होता गया और घर में किसी को इसकी जानकारी नहीं थी. फाइनेंशियल जांच में पता चला कि पूनम ने पिछले 6-7 सालों में अपने बैंक अकाउंट में करीब 1.37 करोड़ रुपये जमा किए, जबकि उसने कोई वास्तविक निवेश नहीं किया. अगस्त 2025 में 1.06 करोड़ रुपये के दो कमर्शियल कॉम्प्लेक्स भी उसके नाम ट्रांसफर किए गए, लेकिन ये पैसे कभी तुषार के बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचे. यह जानकारी तुषार की मौत के बाद सामने आई.
बेटी की शादी के तनाव में पिता ने किया सुसाइड
तुषार की बेटी की शादी की तैयारियों के बीच उन्होंने कहा था, “मैं एक औरत की साज़िश में फंस गया हूं और मुझे डर है कि वह शादी में दिक्कतें खड़ी करेगी.” इसके कुछ दिनों बाद 31 जनवरी की रात को तुषार ने अपने कमरे में हैंडगन से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया. परिवार ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने 4 फरवरी को उन्हें मृत घोषित कर दिया. तुषार की बेटी की शिकायत पर पुलिस ने सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में पूनम भदुरिया को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस फाइनेंशियल और व्यक्तिगत स्कैम में और लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.



