Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जनदर्शन रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में हो रहा है आयोजित
    • छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों के लिए वैश्विक बाजार के नए द्वार
    • अनंत सिंह की बेटी की शादी के महाभोज में उमड़ी भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल…हवा में उछालने पड़े पत्तल…
    • मुख्य सचिव ने अधिकारियों-कर्मचारियों से करवाया संविधान की उद्देशिका का वाचन
    • एनआईटी रायपुर और जिला प्रशासन की अभिनव पहल, हैंडलूम एवं टेक्सटाइल क्षेत्र में कौशल, तकनीक, ब्रांडिंग और विपणन का मिलेगा प्रशिक्षण…
    • टोकन के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया जारी, 2,674 किसानों ने 101.32 हेक्टेयर रकबे का किया समर्पण…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय धनोरा में आयोजित भगवान सहस्रबाहु अर्जुन जयंती कलार महोत्सव में हुए शामिल
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केजरीवाल, मनीष समेत AAP के अन्य नेताओ की मुश्किलें बढ़ी, आपराधिक अवमानना मामले में कारण बताओ नोटिस जारी
    राष्ट्रीय

    केजरीवाल, मनीष समेत AAP के अन्य नेताओ की मुश्किलें बढ़ी, आपराधिक अवमानना मामले में कारण बताओ नोटिस जारी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। दिल्ली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को आपराधिक अवमानना (Criminal Contempt) के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया है। अदालत ने अवमानना मामले में सभी नेताओं को अपना जवाब दाखिल करने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है। मामले की अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।

    यह नोटिस जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा द्वारा शुरू की गई स्वतः संज्ञान कार्यवाही के तहत जारी किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने शराब नीति मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मा और न्यायपालिका की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर एक सोची-समझी साजिश के तहत अपमानजनक अभियान (Orchestrated Social Media Campaign) चलाया था।

    डिवीजन बेंच ने दिया नोटिस, ‘आप’ नेताओं से मांगा जवाब

    जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा द्वारा मामले को रेफर किए जाने के बाद, जस्टिस नवीन चावला और जस्टिस रविंदर डुडेजा की डिवीजन बेंच ने आज (19 मई 2026, मंगलवार) इस आपराधिक अवमानना मामले पर सुनवाई की। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज सहित नामजद सभी ‘आप’ नेताओं को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।

    क्यों शुरू हुई आपराधिक अवमानना की कार्यवाही?

    यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब आबकारी नीति मामले में सीबीआई और ईडी की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने खुद को केस से अलग (Recuse) करने की ‘आप’ नेताओं की मांग को एक विस्तृत आदेश के जरिए खारिज कर दिया था। जस्टिस शर्मा का आरोप है कि इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं और उनके सोशल मीडिया विंग ने जजों की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बेहद ‘अपमानजनक और आपत्तिजनक’ पोस्ट साझा किए।

    नोटिस के दायरे में आए ‘आप’ के ये 7 बड़े नाम

    हाईकोर्ट द्वारा जारी इस आपराधिक अवमानना नोटिस में आम आदमी पार्टी (AAP) के जिन 7 बड़े नामों को पक्षकार बनाया गया है, उनमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राज्यसभा सांसद संजय सिंह, दिल्ली ‘आप’ के अध्यक्ष व मंत्री सौरभ भारद्वाज, पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक, पूर्व विधायक विनय मिश्रा और पार्टी के सोशल मीडिया ऑपरेशन्स हेड देवेश विश्वकर्मा शामिल हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “मुश्किल वक्त में सबसे पहले मदद आया”, नेपाल के PM बालेंद्र शाह ने भारत को बताया सबसे भरोसेमंद पड़ोसी

    November 23, 2026

    गोधरा ट्रेन अग्निकांड के दोषी इरफान को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    November 23, 2026

    हमें पता है दिन भर क्या करते हैं, बस 24 घंटे सुविधाएं चाहिए…न्यायिक अधिकारियों के रवैये पर सीजेआई नाराज

    November 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.