Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 11 सेंटीमीटर की एक चट्टान में 6,000 साल  पुराने  मानसून का इतिहास सुरक्षित…
    • केन्द्रीय राज्यमंत्री श्री तोखन साहू ने क्रेआ मैड्रिड नुएवो नॉर्ते का किया दौरा, यूरोप की सबसे बड़ी शहरी पुनर्विकास परियोजनाओं में से एक का किया अवलोकन
    • रायपुर सहित छह जिलों की बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये 286 करोड़ की नई पारेषण लाइन ऊर्जीकृत
    • मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट 2026 की कार्यकारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न
    • जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण संपन्न
    • परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक संपन्न
    • दीपावली : दीप जलें, मन का अंधकार मिटे
    • पत्नी ने गाय बेचने को मना किया तो पति ने पिकअप से कुचलकर पत्नी की कर दी हत्या…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, November 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रम्प ने साउथ कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रेड डील मंजूर नहीं करने का लगाया आरोप
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रम्प ने साउथ कोरिया पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रेड डील मंजूर नहीं करने का लगाया आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साउथ कोरिया के सामानों पर 25% टैरिफ लगा दिया है। ट्रम्प ने आरोप लगाया कि साउथ कोरिया पिछले साल हुए ट्रेड डील पर ठीक से अमल नहीं कर रहा है। ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि साउथ कोरिया पर 15% से बढ़ाकर 25% टैरिफ लगाया जाएगा। यह टैरिफ कारों, लकड़ी, दवाओं और बाकी उत्पादों पर लागू होगा।ट्रम्प का कहना है कि साउथ कोरिया की संसद इस समझौते को मंजूरी देने में देर कर रही है, जबकि अमेरिका ने समझौते के मुताबिक अपने टैरिफ तेजी से कम किए हैं।

    दोनों देशों के बीच ट्रेड डील हुई थी

    ट्रम्प ने कहा कि साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यांग और मैंने 30 जुलाई 2025 को दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर सहमति बनाई थी। मैंने 29 अक्टूबर 2025 को कोरिया में रहते हुए इस समझौते को दोहराया था। कोरियाई संसद ने इसे मंजूरी क्यों नहीं दी? उन्होंने हमारे ऐतिहासिक व्यापार समझौते को लागू नहीं किया है, जो उनकी जिम्मेदारी है।

    उस समझौते में ट्रम्प ने दावा किया था कि साउथ कोरिया, अमेरिका में 350 अरब डॉलर (करीब 29 लाख करोड़ रुपए) का निवेश करेगा, जिस पर कंट्रोल अमेरिका का रहेगा।

    अमेरिकी कॉमर्स डिपार्टमेंट के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2024 में साउथ कोरिया ने अमेरिका को करीब 132 अरब डॉलर (लगभग 11 लाख करोड़ रुपए) का सामान एक्सपोर्ट किया। इसमें ऑटोमोबाइल और ऑटो पार्ट्स के साथ सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद प्रमुख हैं। टैरिफ बढ़ने से इन साउथ कोरियाई सामानों की कीमतें अमेरिका में बढ़ सकती हैं।

    साउथ कोरिया बोला- टैरिफ बढ़ने की जानकारी नहीं

    साउथ कोरिया ने कहा है कि उसे टैरिफ बढ़ाने के फैसले की कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली है। साउथ कोरिया ने इस मुद्दे पर अमेरिका से तुरंत बातचीत की मांग की है।

    साउथ कोरिया ने यह भी बताया कि उसके उद्योग मंत्री किम जंग-क्वान, जो इस समय कनाडा में हैं, जल्द से जल्द वॉशिंगटन जाएंगे और अमेरिकी वाणिज्य मंत्री हॉवर्ड लुटनिक से मुलाकात करेंगे। सियोल और वॉशिंगटन के बीच पिछले साल अक्टूबर में एक व्यापार समझौता हुआ था। इसके तहत दक्षिण कोरिया ने अमेरिका में 350 अरब डॉलर का निवेश करने का वादा किया था। इस निवेश का एक हिस्सा जहाज निर्माण क्षेत्र में जाना था।

    इसके अगले महीने दोनों देशों ने सहमति जताई थी कि जैसे ही दक्षिण कोरिया समझौते को मंजूरी देने की प्रक्रिया शुरू करेगा, अमेरिका कुछ उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा।यह समझौता 26 नवंबर को दक्षिण कोरिया की नेशनल असेंबली में पेश किया गया था और अभी उसकी समीक्षा चल रही है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, फरवरी में इसके पास होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘इस बार स्पेस लेजर काम नहीं आए’, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की जीत पर मस्क का तंज

    November 4, 2026

    अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को बड़ा झटका, सीनेट पर डेमोक्रेट्स का कब्जा, चार राज्यों में पलटी बाजी

    November 4, 2026

    समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य: समुद्री लुटेरों के चंगुल से 20 ईरानियों को बचाया; तेहरान का आभार

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.