Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विधायक के घर के पास युवक को बाइक सवार बदमाशों ने मारी 3 गोलियां, मौत
    • शख्स को बिल्डिंग की लिफ्ट में मिला 8 लाख रुपए  से भरा बैग, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे…
    • गुरुवार का दिन चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के लिहाज से कबीरधाम जिले के लिए बन गया ऐतिहासिक MBBS की पढ़ाई शुरू …
    • दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए और अधिक प्रयास जरूरी -राज्यपाल श्री रमेन डेका
    • विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल श्री डेका
    • ‘अभिजीत दीपके का बोस्टन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का कोई रिकॉर्ड नहीं’, फिर गरमाया डिग्री विवाद
    • 11 से 13 सितंबर तक BRICS सम्मेलन, दिल्ली में 3 दिन की छुट्टी, 11 को बंद रहेंगे केंद्रीय कार्यालय…
    • राजस्थान निकाय चुनाव : BAP अब निकाय चुनाव में देगी बीजेपी और कांग्रेस को टक्कर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»ट्रंप ने ले लिया सबसे बड़ा फैसला, इन देशों पर लग गया बैन, दुनियाभर में हड़कंप!
    अंतर्राष्ट्रीय

    ट्रंप ने ले लिया सबसे बड़ा फैसला, इन देशों पर लग गया बैन, दुनियाभर में हड़कंप!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inDecember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर इमिग्रेशन और यात्रा को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. उन्होंने एक नया आदेश जारी करते हुए अमेरिका में प्रवेश पर लगाए गए प्रतिबंधों को और भी ज्यादा सख्त कर दिया है. इस आदेश के तहत, 20 और देशों के साथ-साथ फिलिस्तीनी अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करने वालों को भी प्रतिबंध सूची (Travel Ban List) में जोड़ा गया है. ट्रंप प्रशासन के इस कदम से अब अमेरिका आने या यहां स्थायी रूप से बसने (इमिग्रेट) की कोशिश करने वाले लोगों पर लगाई गई सीमाएं काफी बढ़ गई हैं.

    कितने देशों पर लगा बैन?

    ट्रंप प्रशासन के इस नए आदेश के बाद, प्रतिबंधों का दायरा नाटकीय रूप से बढ़ गया है. अब कुल 5 देशों पर अमेरिका में प्रवेश का पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया है. इनमें घूमने आने वाले और स्थायी रूप से बसने वाले, दोनों तरह के यात्री शामिल हैं. वहीं, 15 देशों के नागरिकों पर आंशिक रोक लगाई गई है. इसके अलावा अथॉरिटी द्वारा जारी यात्रा दस्तावेजों का उपयोग करने वाले लोगों की यात्रा पर भी पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

    किन पर रोक लागू नहीं?

    हालांकि, इन प्रतिबंधों में कुछ छूट भी दी गई है. जिन लोगों के पास पहले से वैध अमेरिकी वीजा है, उन पर यह रोक लागू नहीं होगी. स्थायी निवास की अनुमति वाले लोग, राजनयिक, खिलाड़ी और कुछ अन्य श्रेणियों के वीजा धारक भी इससे बाहर रखे गए हैं. अगर किसी व्यक्ति का प्रवेश अमेरिका के हित में माना गया, तो उसे अनुमति मिल सकती है. सरकार ने यह नहीं बताया है कि ये नए नियम कब से लागू होंगे.ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह फैसला अमेरिकी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इमिग्रेशन सिस्टम को मजबूत करने के उद्देश्य से लिया गया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस और प्रतिक्रियाएं तेज होने की संभावना भी जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर घुसपैठ की कोशिश, पाक सेना ने TTP के 15 आतंकियों को किया ढेर

    September 3, 2026

    महंगाई के बीच पाकिस्तान में गहराया बिजली संकट

    September 2, 2026

    नेपाल में मौतों का आंकड़ा 1100 पार, खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं नदियां

    September 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.