Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • HSBC ने 2026-27 के लिए GDP वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 6% किया
    • मोटरसाइकिल ट्रैफिक लाइट के खंभे पर झूल रही है. जी हां, कोई फिल्म की शूटिंग नहीं बल्कि हादसा हुआ है…
    • Elon Musk के Grok की लोकप्रियता में बड़ी गिरावट, डाउनलोड घटकर 83 लाख पर पहुंचा AI चैटबॉट
    • नहरों से सूखते तालाबों में जलभराव:भीषण गर्मी से बड़ी राहत,4755 तालाब हुए लबालब
    • ट्रंप के बयान, ‘51वां अमेरिकी राज्य बनेगा वेनेजुएला!’ डेल्सी ने कहा-“देश अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं करेगा”
    • BJP ने रचा नया इतिहास, दूसरी बार असम के CM बने हिमंत सरमा
    • क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?
    • महिला आरक्षण में देरी, दोषी कौन?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»टीवी शो इश्कबाज की एक्ट्रेस का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
    मनोरंजन

    टीवी शो इश्कबाज की एक्ट्रेस का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर आ रही है। फेमस टीवी सीरियल ‘इश्कबाज’ की मशहूर एक्ट्रेस नवनींद्र बहल का निधन हो गया है। उन्होंने 76 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। नवनींद्र बहल ने शो में शिवाय की दादी का रोल निभाया था और उसी भूमिका से उन्होंने घर-घर में अपनी पहचान बना ली थी। जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि नवनींद्र बहल अब हमारे बीच नहीं रहीं।

    ‘इश्कबाज’ में निभाया नवनींद्र बहल ने दादी का रोल

    नवनींद्र बहल के निधन की जानकारी उनके बेटे और जाने-माने फिल्ममेकर कानू बहल ने सोशल मीडिया के जरिए शेयर की है। कानू बहल ने अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए एक दिल छू लेने वाला नोट लिखा। उन्होंने लिखा, “मेरी टाइटन, मेरा विश्वास, मेरा प्यार, मेरी मार्गदर्शक और मेरी गुरु… अलविदा मां। जब तक तुम मुझे दोबारा जन्म न दो, मेरी आंखें हमेशा तुम्हारी उस मुस्कान और प्यारी सी हंसी को याद करेंगी। मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए तुम्हारा शुक्रिया।” इस पोस्ट के बाद अनुराग कश्यप समेत फिल्म और टीवी इंडस्ट्री के कई सितारों ने गहरा दुख जताया है और नवनींद्र जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

    3 साल की उम्र से ही शुरू कर दिया था काम

    नवनींद्र बहल का कला से रिश्ता बहुत पुराना था। उन्होंने महज 3 साल की छोटी सी उम्र में ही पहली बार स्टेज पर परफॉर्म किया था। वह दिग्गज अभिनेता और निर्देशक ललित बहल की पत्नी थीं। ललित बहल का साल 2021 में कोविड-19 के कारण निधन हो गया था। यह जोड़ा दशकों तक थिएटर और सिनेमा की दुनिया में काफी एक्टिव रहा और कला के क्षेत्र में अपना बड़ा योगदान दिया।

    थिएटर, टीवी और फिल्मों का शानदार सफर

    नवनींद्र बहल ने अपनी एक्टिंग के जरिए हर वर्ग में अपनी छाप छोड़ी। टीवी की दुनिया में नकुल मेहता स्टारर ‘इश्कबाज’ और ‘दिल बोले ओबेरॉय’ में उनके दादी वाले किरदार को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। इसके अलावा उन्होंने ‘विजी’ और ‘सदा-ए-वादी’ जैसे सीरियल्स में भी दमदार एक्टिंग की थी।

    कंगना रनौत की क्वीन में थी नवनींद्र बहल

    बड़े पर्दे की बात करें तो वे गुलजार की ‘माचिस’, दिबाकर बनर्जी की ‘ओए लकी! लकी ओ!’ और कंगना रनौत की सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ का हिस्सा रहीं। इतना ही नहीं, उन्होंने ‘द प्राइड’ और ‘द गुरु’ जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स में भी काम किया था। उनके जाने से इंडस्ट्री ने एक ऐसी कलाकार को खो दिया है जो अपने किरदार में जान फूंकने के लिए जानी जाती थीं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.