Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    • बार बार हाथ पैर सुन्न होना कोई बीमारी का संकेत तो नहीं, जानिये
    • प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • शुक्र-गुरु युति: इन राशि वालों के लिए करियर, धन और रिश्तों में बड़े बदलाव के संकेत
    • नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक
    • अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक
    • पाकिस्तान में आतंकियों ने सेना के ठिकाने पर किया हमला, 15 सैनिकों की हुई मौत
    • रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ की शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की करंट लगने से मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»कांग्रेस नेता समेत दो आरोपी अरेस्ट, अब तक 9 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी, जनपद उपाध्यक्ष को मारने रची थी साजिश
    क्राइम

    कांग्रेस नेता समेत दो आरोपी अरेस्ट, अब तक 9 आरोपियों की हो चुकी गिरफ्तारी, जनपद उपाध्यक्ष को मारने रची थी साजिश

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिलासपुर. मस्तूरी क्षेत्र में 28 अक्टूबर को जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह के निजी ऑफिस के सामने फायरिंग मामले में पुलिस ने नकाबपोश हमलावरों के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक कांग्रेस नेता अकबर खान है। बता दें कि इस मामले में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमें दो नाबालिग भी शामिल है। आरोपियों से 3 देसी पिस्टल, 2 कट्टा, 6 मैगजीन, 5 मोबाइल और 13 खाली खोखे जब्त किए गए हैं।

    आरोपी देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और कांग्रेस नेता अकबर खान को आज गिरफ्तार किया गया। आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के कारण फायरिंग की गई थी। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत और उसके भाइयों ने जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह को मारने की साजिश रची थी। इस घटना में नितेश सिंह के साथी राजू सिंह व चंद्रभान सिंह को गोली लगी थी, दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर अब संगठित अपराध धारा 111 BNS का शिकंजा कसा जाएगा।

    जांच में पता चला कि यह हमला आपसी रंजिश, जमीन विवाद और राजनीतिक वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा था। कांग्रेस नेता नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवारों के बीच जमीन की खरीद-बिक्री और क्षेत्र में प्रभाव को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के खिलाफ पहले भी मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में प्रकरण दर्ज हो चुके हैं।

    मस्तूरी निवासी नितेश सिंह (प्रार्थी) और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवार के बीच मस्तूरी क्षेत्र में जमीन की खरीद-बिक्री, अतिक्रमण और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों द्वारा पूर्व में मस्तूरी और सिविल लाइन थानों में एक-दूसरे के विरुद्ध अपराध दर्ज कराए जा चुके हैं। मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत ने नितेश सिंह, उनके परिवार और साथियों को जान से मारने की नीयत से अपने भाइयों और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा। उसे पता था कि नितेश सिंह प्रतिदिन शाम को जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों के साथ बैठते हैं, जिसके चलते उनकी लगातार रेकी की गई।

    पहला हमला 25 अक्टूबर 2025 को करने की योजना बनाई गई थी, जो किसी कारणवश असफल रही। इसके बाद 28 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 6 बजे आरोपीगण दो मोटरसाइकिलों से पहुंचे और मेन रोड, मस्तूरी में नितेश सिंह और उनके साथियों पर लगातार फायरिंग की। इस हमले में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी तारकेश्वर पाटले ने विश्वजीत अनंत को एक लाख रुपये नगद दिए थे, जिसे उसने अपने साथियों में बांटा था। इस संबंध में पुष्टि की जा रही है। प्रकरण में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच जारी है और सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    May 15, 2026

    नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती शंगीता आर. ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग से ली सभी 194 निकायों की बैठक

    May 15, 2026

    अपेक्स बैंक के पूर्व अध्यक्ष श्री महावीर सिंह राठौड़ के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक

    May 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.