BREKING NEWSराष्ट्रीय
चंबा-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर पलटी बस, दो तीर्थयात्रियों की मौत

देहरादून:
उत्तराखंड के टिहरी में चंबा-ऋषिकेश नेशनल हाईवे पर नागणी के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जहां विश्वनाथ बस सेवा की एक बस पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 12 से 13 यात्री घायल हो गए हैं. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बस घनसाली से ऋषिकेश जा रही थी, जब नागणी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई.
इस हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क की स्थिति और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण यह हादसा हुआ.



