Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • सूरज की किरणों से रोशन हो रहे घर, बिजली बिल की चिंता से मिल रही मुक्ति
    • छत्तीसगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस का हर्षोल्लास के साथ होगा आयोजन
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • छत्तीसगढ़ में निर्वाचन संबंधी विभिन्न अधिनियमों में संशोधन के प्रस्ताव पर उच्चस्तरीय बैठक संपन्न
    • वन नेशन वन सब्सक्रिप्शन (ONOS) पर एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-जागरूकता कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, November 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बने दो जहाज, बर्बाद हुआ 40 लाख बैरल तेल
    अंतर्राष्ट्रीय

    होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बने दो जहाज, बर्बाद हुआ 40 लाख बैरल तेल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inNovember 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) को ईरान (Iran) के आदेश के खिलाफ जाकर पार करने की कोशिश करने वाले कई जहाज हर दिन समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन रहे हैं। हर दिन इस तरह के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और देर रात फिर ऐसा ही देखने को मिला, जब तेल के दो जहाज होर्मुज स्ट्रेट में समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार बन गए।

    बर्बाद हुआ 40 लाख बैरल तेल

    आईआरजीसी – इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC – Islamic Revolutionary Guard Corps) की नेवी ने जानकारी दी कि होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा अवैध घोषित रास्ते से गुज़र रहे तेल के दो जहाजों में जोर का धमाका हुआ और धमाके की वजह से आग लग गई। आईआरजीसी की नेवी के अनुसार इन जहाजों को चेतावनी देने के बावजूद ये नहीं रुके, लेकिन फिर समुद्री बारूदी सुरंगों से टकराकर बेकार हो गए, जिसकी जानकारी आईआरजीसी की नेवी ने आज दी। दोनों जहाज़ों पर करीब 40 लाख बैरल तेल था, जो इस हादसे की वजह से बर्बाद हो गया।

    होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा कंट्रोल

    होर्मुज स्ट्रेट को जब से ईरान ने बंद किया है, तब से इस रणनीतिक जलमार्ग की स्थिति पूरी तरह से बदल गई है। अमेरिका (United States of America) से जंग के चलते यह फैसला लिया गया था। अमेरिकी नेवी इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपने कंट्रोल का दावा करती है और कहती है कि होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों की सामान्य आवाजाही फिर से शुरू हो गई है। इसके लिए अमेरिका ने अलग रास्तों की घोषणा की हुई है, लेकिन इन रास्तों में पानी के नीचे ईरानी नेवी ने समुद्री बारूदी सुरंगें बिछाई हुई हैं। हालांकि स्थिति इसके विपरीत लगती है और होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान का पूरा कंट्रोल दिखता है। ईरान की समुद्री बारूदी सुरंगों का शिकार हर दिन कई जहाज बन रहे हैं। ईरानी नेवी को चकमा देने के लिए ये जहाज अपने सभी नेविगेशन और रडार सिस्टम बंद कर देते हैं। हालांकि ऐसा करने के बावजूद जहाज समुद्री बारूदी सुरंगों से नहीं बच पा रहे हैं। तेल के जहाजों की समुद्री बारूदी सुरंगों से टक्कर की वजह से हर दिन काफी ज़्यादा मात्रा में तेल बर्बाद हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कांगो में लड़ाई के दौरान मोर्चा छोड़कर भागने के आरोप में 66 सैनिकों को मौत की सजा …

    November 11, 2026

    ट्रंप, जिनपिंग और पुतिन के बीच G-3 बैठक! चीन ने ऐतिहासिक मुलाकात को लेकर चल रही बातचीत की पुष्टि की

    November 7, 2026

    ‘हम रूस के हाथों बंटना नहीं चाहते’, जेलेंस्की की यूरोप को चेतावनी, अबू धाबी वार्ता से पहले बड़ा बयान

    November 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.