Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सतना जिले में चंदन लकड़ी चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार…
    • मोनालिसा गर्भवती हैं, डॉक्टर्स ने दी रेस्ट की सलाह
    • फोन चार्जर की तार से घोंटा गला,दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या…
    • क्या करुणानिधि से आगे निकलेंगे एम के स्टालिन? चेन्नई पर टिका है खेल
    • मेरठ के चर्चित ‘नीले ड्रम’ हत्याकांड में आरोपी मुस्कान रस्तोगी प्रेमी साहिल और छह माह की बच्ची के साथ कोर्ट में हुई पेश…
    • कबड्डी मैच में टीम की जीत पर कलेक्टर से लगाई 500 की शर्त, विशेष अदालत ने कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ FIR का आदेश
    • बंगाल में बीजेपी नेता बने मछली के मुरीद
    • छत्तीसगढ़:हरा सोना संग्राहकों की बढ़ेगी आय, 920 करोड़ का होगा संभावित भुगतान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, April 22
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कांगड़ा में अनियंत्रित कार ने सैर पर निकली महिलाओं को रौंदा, एक की मौत
    मुख्य समाचार

    कांगड़ा में अनियंत्रित कार ने सैर पर निकली महिलाओं को रौंदा, एक की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kangra Road Accident : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक अनियंत्रित कार ने सैर पर निकलीं महिलाओं को रौंद दिया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    चंडीगढ़ की ओर से आ रही थी कार

    जानकारी के मुताबिक, घटना जिले के थुरल बाजार की है।  मृतका की पहचान कौशल सूद (50) पत्नी राजेश सूद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को कौशल सूद और अनामिका सूद घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार (जो पालमपुर की ओर जा रही थी) अचानक अनियंत्रित हो गई और दूसरी दिशा में जाकर पैदल चल रही महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत नागरिक अस्पताल थुरल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज (टांडा) रेफर कर दिया गया। टांडा अस्पताल में इलाज के दौरान कौशल सूद ने दम तोड़ दिया। वहीं, घायल अनामिका सूद (48) पत्नी संजीव सूद का इलाज टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

    जांच में जुटी पुलिस

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच और चश्मदीदों के बयानों के मुताबिक, कार चालक मनीष शर्मा (निवासी पालमपुर) को वाहन चलाते समय अचानक नींद की झपकी आ गई थी। इसी कारण यह हादसा हुआ। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मोनालिसा गर्भवती हैं, डॉक्टर्स ने दी रेस्ट की सलाह

    April 22, 2026

    कबड्डी मैच में टीम की जीत पर कलेक्टर से लगाई 500 की शर्त, विशेष अदालत ने कर्नाटक के मंत्री जी परमेश्वर के खिलाफ FIR का आदेश

    April 22, 2026

    बंगाल में बीजेपी नेता बने मछली के मुरीद

    April 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.