Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 9
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»संघ-चीनी कम्युनिस्ट मुलाकात
    संपादकीय

    संघ-चीनी कम्युनिस्ट मुलाकात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJanuary 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भाजपा मुख्यालय में पार्टी महासचिव अरुण सिंह के नेतृत्व में एक टीम ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। जाहिर है कि कुछ विमर्श भी हुआ होगा। बाद में चीन की अंतरराष्ट्रीय विभाग की उपमंत्री सुन हैयान के नेतृत्व वाला प्रतिनिधिमंडल आरएसएस मुख्यालय गया और सरकार्यवाह (महासचिव) दत्तात्रेय होसबले से मुलाकात और बातचीत की। इन मुलाकातों को न तो ‘शिष्टाचार’ माना जा सकता है और न ही ‘कूटनीतिक’ करार दिया जा सकता है। बेशक सार्वजनिक तौर पर भाजपा-संघ सीपीसी, कमोबेश सोच और विचारधारा के स्तर पर, एक-दूसरे के विलोम रहे हैं। विरोधी भी रहे हैं। एक पूरा दौर था कि भारत के रक्षा मंत्री चीन को ‘दुश्मन नंबर एक’ करार देते रहे हैं। दरअसल चीन में तानाशाह किस्म का ‘एकाधिकार’ है, जबकि भारत पूरी तरह एक लोकतांत्रिक देश है। हमारे देश में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री 5-5 साल के लिए ही चुने जाते हैं। चीनी राष्ट्रपति जब तक चाहें, अपने पद पर काबिज रह सकते हैं। बेशक चीन ने हमारी 43,000 वर्ग किमी से अधिक जमीन पर कब्जा कर रखा है। इसमें से करीब 38,000 वर्ग किमी भू-भाग 1962 के युद्ध में चीन ने कब्जा लिया था और बाद में पाकिस्तान ने 5180 वर्ग किमी जमीन चीन को ‘समर्पित’ की थी। भारत और चीन के दरमियान बेहद गंभीर और आपत्तिजनक विवाद हैं। 2025 से पहले मानसरोवर यात्रा तक पर रोक लगी थी। जून, 2020 के लद्दाख की गलवान घाटी के उस सैन्य हमले को कभी भी भूला नहीं जा सकता, जिसमें भारत के 20 जांबाज सैनिक ‘शहीद’ हुए थे। यह दीगर है कि हमारे सैनिकों ने भी बाद में पलटवार किया था और चीन के 40-45 सैनिकों को मार डाला था, लेकिन चीन ने इस यथार्थ को आज तक स्वीकार नहीं किया। सही आंकड़ा भी सामने नहीं आ पाया, लेकिन भारतीय सैनिकों ने प्रतिशोध जरूर लिया था। ‘गलवान त्रासदी’ के बाद संगठन के स्तर पर ये पहली बार मुलाकातें हुई हैं। हालांकि प्रधानमंत्री मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल विभिन्न शिखर सम्मेलनों में भाग लेने चीन का प्रवास कर चुके हैं। उन्होंने अपने समकक्षों के साथ बैठकें भी की हैं।

    संगठन के स्तर पर भाजपा-संघ और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के नेतागण एक-दूसरे देश का दौरा करते रहे हैं। कमोबेश भाजपा के प्रतिनिधिमंडल केंद्र में वाजपेयी सरकार के कार्यकाल से ही चीन जाते रहे हैं। बेशक दोनों राजनीतिक दलों की सोच और कार्यप्रणाली में गहरे विरोधाभास हैं, लेकिन आपसी संचार और संवाद की गुंजाइश बरकरार रखी गई है। ये मुलाकातें भी उसी संदर्भ में देखी जानी चाहिए। इनसे किसी बड़े परिवर्तन के आसार नहीं हैं। दोनों देशों के बीच विवादों पर भारत सरकार के प्रतिनिधि ही बात करेंगे। यह उनका ही जनादेश है। भाजपा-संघ इस संदर्भ में अनधिकार चेष्टा नहीं कर सकते थे। भारत-चीन में बेहद महत्वपूर्ण यह है कि अक्तूबर, 2024 में ‘ब्रिक्स सम्मेलन’ के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संवाद से संबंधों में जो बर्फ पिघली थी, उससे दोनों देश करीब आए हैं। लद्दाख में तैनात सेनाएं पीछे हटी हैं, सीमा-विवाद पर भी बातचीत हुई है और बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य में दोनों को एक-दूसरे की जरूरतों का एहसास हुआ है। हमें चीन से खाद, दुर्लभ पृथ्वी तत्त्वों, रसायनों और कई अन्य वस्तुओं की जरूरत है, जिनका आश्वासन चीन ने दिया है। कांग्रेस को इन मुलाकातों पर कपड़े नहीं फाडऩे चाहिए। उसके मीडिया और विदेश मामलों के प्रकोष्ठ ही एक-दूसरे के खिलाफ हैं। चीनी प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस के विदेश प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद से भी मिला है। भाजपा-संघ ने चीनी प्रतिनिधिमंडल के साथ किसी गोपनीय समझौते पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए। फिर इन मुलाकातों को ‘देशद्रोह’ क्यों करार दिया जा रहा है? बेशक चीन की तुलना में हमारा व्यापार घाटा बहुत है। उसे कम किया जा सकता है, लेकिन जिन उत्पादों को लेकर चीन हमसे बहुत आगे है और वे हमारी जरूरत की वस्तुएं हैं, तो क्या चीन से नहीं लेनी चाहिए? क्या भारत सरकार की ऐसी कोई स्थापित नीति है? विवादों के बावजूद रिश्तों में नरमी और समन्वय संभव है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ममता का ‘चुनावी लूट’ नारा

    May 7, 2026

    बंगाल और तमिलनाडु : वैचारिक जनादेश भी

    May 6, 2026

    ‘परिवर्तन’ के जनादेश

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.