Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»अनूठी मांग: ‘मुझे 12 दिन के लिए देश का शिक्षा मंत्री बना दो’, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मंत्री को सौंपा आवेदन
    छत्तीसगढ़

    अनूठी मांग: ‘मुझे 12 दिन के लिए देश का शिक्षा मंत्री बना दो’, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मंत्री को सौंपा आवेदन

    Chhattisgarh RajyaBy Chhattisgarh RajyaMay 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    अनूठी मांग
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले से एक अनोखा मामला सामने आया है। तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के तुलसी नेवरा गांव निवासी सोनचंद जलक्षत्री ने एक बेहद अलग और दिलचस्प मांग रखी है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को एक आवेदन सौंपते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया है कि उन्हें 12 दिनों के लिए देश का शिक्षा मंत्री बनाया जाए। सोनचंद का कहना है कि यदि उन्हें यह जिम्मेदारी दी जाए, तो वे शिक्षा व्यवस्था में बड़े और प्रभावी बदलाव ला सकते हैं।

    सोनचंद ने अपने आवेदन की एक प्रति राष्ट्रपति को भी भेजी है। मंत्री को आवेदन सौंपते समय की तस्वीरें भी सामने आई हैं। उनका कहना है कि आजादी के बाद से अब तक शिक्षा की गुणवत्ता में कोई विशेष सुधार नहीं हुआ है, लेकिन वे सिर्फ 12 दिनों (96 घंटों) में इस व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार कर सकते हैं।

    उन्होंने दावा किया कि उनके पास रिसर्च और डेवलपमेंट का 35 वर्षों का अनुभव है, और तकनीकी साधनों, खासकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना संभव है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसके लिए एक ठोस रोडमैप भी तैयार किया है, जिसे कुछ ही घंटों में समझा जा सकता है।

    केंद्रीय विद्यालयों का उदाहरण देते हुए सोनचंद ने कहा कि वहां शिक्षक साल में 50 घंटे का प्रशिक्षण लेते हैं, ऐसे में उनके प्रस्तावित 96 घंटे (12 दिन, प्रतिदिन 8 घंटे) शिक्षा सुधार के लिए पर्याप्त हैं। मंत्री टंकराम वर्मा से मुलाकात के बाद अब सोनचंद की यह अनोखी मांग चर्चा का विषय बन गई है।

    हालांकि, मंत्री टंकराम वर्मा ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। उन्होंने सिर्फ आवेदन स्वीकार किया है। यह भी बताया जा रहा है कि सोनचंद पहले भी कई बार मंत्रियों से मिलकर इस तरह की अनोखी मांगों से जुड़े पत्र सौंपते रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    Chhattisgarh Rajya
    Chhattisgarh Rajya

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट

    May 5, 2026

    संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता

    May 5, 2026

    माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल

    May 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.