Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»भगदड़ मृतकों को अनोखी श्रद्धांजलि, चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 कुर्सियां हमेशा रहेंगी खाली; RCB-KSCA का इमोशनल ट्रिब्यूट
    खेल

    भगदड़ मृतकों को अनोखी श्रद्धांजलि, चिन्नास्वामी स्टेडियम की 11 कुर्सियां हमेशा रहेंगी खाली; RCB-KSCA का इमोशनल ट्रिब्यूट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 24, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। M Chinnaswamy Stadium 11 Seats empty: 4 जून 2025 का दिन, जब आरसीबी के 18 साल में पहली बार आईपीएल का खिताब जीतने पर हर तरफ जश्न मनाया जा रहा था, तो वहीं, दूसरी ओर किसे पता था कि विजय जश्न के दौरान ऐसी भगदड़ मच जाएगी कि 11 परिवारों के घर मातम छा जाएगा। 

    चिन्नास्वामी स्टेडियम और विधानसभा के आसपास उमड़ी लाखों की भीड़ ने जब संयम खोया, तब वहां मौजूद प्रशासन और आयोजकों की लापरवाही सामने आई।

    लाखों की भीड़ आरसीबी के 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का जश्न मनाने के लिए स्टेडियम में जाने के लिए उमड़ी थी, लेकिन उस भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए थे। अब आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले इस घटना की याद में आरसीबी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) ने एक भावुक फैसला लिया है।

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली

    दरअसल, RCB-KSCA ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका (मेमोरियल प्लाक) लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का फैसला लिया है। ये सीटें उन 11 मृतकों की है, जो भगदड़ में अपनी जान गंवा बैठे। वहीं, स्मारक पट्टिका को स्टेडियम की एंट्री गेट के पास लगाया जाएगा, ताकि ये जगह हमेशा श्रद्धांजलि का प्रतीक बनी रहे।

    इतना ही नहीं, आईपीएल मैच से पहले पीड़ितों के नाम स्क्रीन पर दिखाए जाएंगे और एक मिनट का मौन भी रखा जाएगा, जिसमें दोनों टीमें हिस्सा लेंगी। 

    स्टेडियम में दोबारा मैच के आयोजन की मिली मंजूरी 

    2025 आरसीबी की जीत के बाद भगदड़ हादसे को देखते हुए जस्टिस जॉन माइकल डी कुन्हा कमेटी ने स्टेडियम को बड़े आयोजनों के लिए असुरक्षित बताया था, जिसकी वजह से यहां मैच कराने पर रोक लगा दी गई थी। इस वजह से आईसीसी महिला विश्व कप 2025 के मैच बेंगलुरु से हटाकर नवी मुंबई में किए गए। 

    वहीं, घरेलू टी-20 लीग महाराजा टी-20 ट्रॉफी को भी बेंगलुरु की बजाय मैसूर में शिफ्ट करना पड़ा था। हालांकि, अब यहां मैच के आयोजन की मंजूरी मिल गई है।

    KSCA के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने कहा

    उस दुखद घटना के बारे में सोचना भी दर्दनाक है, लेकिन हम काफी समय से प्रबंधन समिति और अन्य प्रमुख हितधारकों के साथ स्मारक को लेकर बातचीत कर रहे थे। सभी ने मिलकर महसूस किया कि उन 11 लोगों की याद को सम्मान देना जरूरी है। हम किसी का दर्द ताजा नहीं करना चाहते, बल्कि उन्हें याद रखना चाहते हैं। इसी वजह से हमने उन क्रिकेट फैंस की याद में एक शिलालेख लगाने का फैसला किया, जिनकी जान दुखद रूप से चली गई

    –

    वेंकटेश प्रसाद

    RCB ने आईपीएल 2025 का जीता खिताब

    आईपीएल 2025 के फाइनल मैच में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराकर पहली बार आईपीएल का खिताब जीता था।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राजस्थान रॉयल्स-गुजरात टाइटंस में प्लेऑफ को दावा मजबूत करने की जंग…

    May 9, 2026

    आईपीएल के बीच एक दुखद घटना:भारतीय क्रिकेट टीम में पसरा मातम, 36 वर्षीय खिलाड़ी ने दुनिया को कहा अलविदा…

    May 7, 2026

    क्या पाकिस्तान के खिलाफ ODI सरीज के लिए IPL छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.