Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर विष्णुदेव साय सरकार की त्वरित कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
    • राजमिस्त्री और रेजा-कुली के बच्चे अब पढ़ेंगे बड़े आवासीय स्कूलों में
    • कैंसर केयर को मजबूत करने के साथ स्वस्थ मानव संसाधन तैयार करना जरूरी: वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • भगवान लिंगराज के दर्शन कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
    • सेवा की कहानी-सेवा सेतु के जरिए घर के पास ही राशन कार्ड में जुड़ा बच्चे का नाम
    • अतिक्रमण मुक्त भूमि से गढ़ी जा रही नौनिहालों की नींव
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी से की सौजन्य भेंट
    • MLC चुनाव: जनसुराज ने जारी की 5 उम्मीदवारों की सूची, 3 सीटों पर सस्पेंस बरकरार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, September 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अनोखी शादी: रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दूल्हे ने पूरे गांव को दे दिया 33 करोड़ का तोहफा, हर तरफ हो रही चर्चा
    राष्ट्रीय

    अनोखी शादी: रिटर्न गिफ्ट के तौर पर दूल्हे ने पूरे गांव को दे दिया 33 करोड़ का तोहफा, हर तरफ हो रही चर्चा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के मराठवाड़ा इलाके में शादियां आमतौर पर धूमधाम, रिश्तेदारों की भीड़ और पारंपरिक रस्मों के लिए जानी जाती हैं। नांदेड़ जिले के कंधार तहसील के बहादरपुरा गांव में 20 मई को हुई एक शादी भी कुछ ऐसी ही थी, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए थे। लेकिन इस शादी की असली चर्चा न तो शानदार सजावट की वजह से हुई और न ही बड़े भोज की वजह से। इस शादी में चर्चा का कारण दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर और उनके परिवार का एक अनोखा फैसला बना। उन्होंने शादी में रिटर्न गिफ्ट के तौर पर मिठाई की जगह पूरे गांव के 3,465 लोगों को एक-एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर उपहार में दिया। यही वजह है कि यह शादी चर्चा में बनी हुई है।

    ग्राम पंचायत के जरिए तैयार किया गया पूरा प्लान

    जानकारी के अनुसार पेठकर परिवार ने ग्राम पंचायत के जरिए एक ग्रुप दुर्घटना बीमा पॉलिसी खरीदी। इसके लिए गांव की वोटर लिस्ट का इस्तेमाल किया गया। परिवार की कोशिश थी कि गांव का हर पात्र व्यक्चि इस योजना का हिस्सा बने और कोई भी व्यक्ति इसके फायदे से वंचित न रह जाए। इसका फायदा यह हुआ कि किसी भी व्यक्ति को अलग से आवेदन या दस्तावेज जमा करने नहीं पड़े।

    सिद्धेश्वर पेठकर का क्या है कहना?

    मराठवाड़ा के कई गांवों में अक्सर सांप के काटने, बिजली गिरने और खेती-किसानी के दौरान हादसों की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे हादसों के बाद कई परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ जाता है, क्योंकि ज्यादातर लोगों के पास किसी तरह का बीमा नहीं होता। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पेठकर परिवार ने यह अनोखी पहल की। दूल्हे सिद्धेश्वर पेठकर का कहना है कि उनका मकसद नाम कमाना या वाहवाही लूटना नहीं है। उनके लिए गांव के लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही सबसे बड़ी बात है।

    पूरे क्षेत्र में हो रही चर्चा

    करीब 4,500 मेहमानों वाली इस शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। गांव के रहने वाले मोहन शेकापुरे ने कहा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे पूरे गांव को शगुन में सुरक्षा का एक बड़ा तोहफा मिल गया हो। वहीं, सरपंच बालिराम पेठकर ने भी इस पहल को बेहद खास बताया। उनका कहना है कि शादियों में लोग आमतौर पर मिठाई या गिफ्ट बांटते हैं, लेकिन यहां एक परिवार ने पूरे गांव को सुरक्षा देने का काम किया है। फिलहाल यह बीमा कवर एक साल तक मान्य रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत के लिए क्यों बढ़ी ट्रंप की नई टैरिफ शक्ति की चिंता? हताशा की प्रतिक्रिया से उपजी चुनौतियां

    September 20, 2026

    हाईकोर्ट में एक हिंदू और मुस्लिम लड़कियों का समलैंगिक जोड़ा सुरक्षा की मांग लेकर पहुंचा, हाईकोर्ट ने मामले पर कह दी बड़ी बात…

    September 19, 2026

    भारत-भूटान के बीच आपसी सहयोग पर हुई चर्चा, इन मुद्दों पर बनी सहमति

    September 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.