Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»US फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें रखीं स्थिर, पर भविष्य में बढ़ाने के दिए संकेत, जानिए Share Market पर क्या पड़ेगा असर
    व्यापार

    US फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरें रखीं स्थिर, पर भविष्य में बढ़ाने के दिए संकेत, जानिए Share Market पर क्या पड़ेगा असर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 18, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व (Fed) ने अपनी जून 2026 की बैठक में ब्याज दरों को बिना किसी बदलाव के बरकरार रखा है। यह फैसला बाजार की उम्मीदों के अनुसार रहा, लेकिन बैठक के बाद जारी संकेतों ने निवेशकों का ध्यान खींचा है। फेड के नए प्रमुख केविन वार्श की अध्यक्षता में हुई पहली पॉलिसी बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि केंद्रीय बैंक अभी महंगाई और आर्थिक वृद्धि के आंकड़ों का इंतजार करना चाहता है। वहीं, इस साल रेट बढ़ाने के भी संकेत मिले हैं। इससे भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को सुस्त शुरुआत के संकेत दिख रहे हैं।

    फेड के सख्त रुख से क्या प्रभाव होगा

    मास्टरट्रस्ट के चीफ रिसर्च ऑफिसर डॉ रवि ने पत्रिका डॉट कॉम को बताया कि फेड द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के बावजूद साल के अंत तक दरें बढ़ाने के संकेत को बाजार हॉकिश रुख के रूप में देख रहा है। जब अमेरिका में ब्याज दरें ऊंची रहने की संभावना बनती है, तो वैश्विक निवेशक सुरक्षित और अधिक रिटर्न वाले अमेरिकी बॉन्ड की ओर आकर्षित होते हैं। इसका असर उभरते बाजारों, विशेषकर भारत जैसे देशों में विदेशी निवेश प्रवाह पर पड़ सकता है। यदि विदेशी संस्थागत निवेशक भारतीय बाजार से पैसा निकालते हैं, तो शेयर बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। डॉलर की मजबूती और वैश्विक पूंजी प्रवाह में बदलाव भी निवेशकों की रणनीति को प्रभावित कर सकता है।

    निफ्टी और सेंसेक्स के लिए अहम लेवल

    भारतीय शेयर बाजार ने बुधवार को लगातार चौथे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की। निफ्टी 50 ने 24,000 के ऊपर बंद होकर पॉजिटिव संकेत दिए, जबकि सेंसेक्स 77,155 अंक पर पहुंच गया। एक्सपर्ट्स के अनुसार निफ्टी के लिए 24,100 से 24,200 का स्तर प्रमुख रेजिस्टेंस क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, सेंसेक्स के लिए 77,000 सपोर्ट लेवल माना जा रहा है। इसके ऊपर बने रहने पर 77,800 तक की तेजी संभव है।

    आज का बाजार आउटलुक

    गिफ्ट निफ्टी के संकेत बताते हैं कि गुरुवार को भारतीय बाजार की शुरुआत सुस्त रह सकती है। एक ओर अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर सकारात्मक माहौल है, वहीं दूसरी ओर फेड की सख्त नीति निवेशकों को सतर्क बनाए हुए है। ऐसे में बाजार में सीमित दायरे में कारोबार देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर अब वैश्विक आर्थिक आंकड़ों, विदेशी निवेश प्रवाह और अमेरिकी केंद्रीय बैंक के अगले संकेतों पर बनी रहेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “दुकान पर ‘QR Code’ को क्यों ‘Scanner’ बुलाते हैं लोग?

    June 19, 2026

    बंगाल में इंफ्रास्ट्रक्चर बनायेंगे गौतम अडाणी, सरकार को निवेश प्रस्ताव भेजने की तैयारी

    June 19, 2026

    आईटी सेक्टर में भारी गिरावट, इन्फोसिस 8% से ज्यादा टूटा, जानिए वजह

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.