Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके और महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद माया युवनाती से मिले कुर्मि समाज के पदाधिकारी, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    • कवर्धा: सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में सनसनी , क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का बाइक सहित मिला शव…
    • जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान,चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के बाद अब सेब की खेती में आजमा रहे हैं हाथ…
    • आकाशवाणी रायपुर में “स्वरोत्सव” का आयोजन, संगीत साधकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
    • पूर्व विधायक के करीबी, टीएमसी पार्षद ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
    • दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान
    • दुनिया का सबसे अनोखा सांप, जो मेंढकों से चुराता है जहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे भारत, पीएम नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात
    राष्ट्रीय

    अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो पहुंचे भारत, पीएम नरेंद्र मोदी से होगी मुलाकात

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो भारत पहुंच गए हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री के तौर पर यह उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा है। कुछ देर पहले ही उनका विमान कोलकाता में लैंड हुआ है। इस दौरान भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर एयरपोर्ट पर रुबियो और उनकी पत्नी जीनेट डुस्डबेस रुबियो का स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। उनका दौरा चार दिवसीय रहेगा, जिसके दौरान वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और साथ ही कई मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात भी करेंगे।

    आज होगी पीएम मोदी से मुलाकात

    रुबियो कोलकाता में मदर टेरेसा के मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी के मदर हाउस और चिल्ड्रन होम का दौरा कर रहे हैं। इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जहाँ उनकी पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

    क्या हैं भारत दौरे की मुख्य वजह?

    रुबियो के भारत दौरे की मुख्य वजह दिल्ली में होने वाली क्वाड विदेश मंत्रियों की मीटिंग में शामिल होना है, जिसमें भारत और अमेरिका के साथ ऑस्ट्रेलिया और जापान के विदेश मंत्री भी शामिल होंगे। यह मीटिंग 26 मई को होगी।

    कई अहम विषयों पर होगी चर्चा

    रुबियो के भारत दौरे के दौरान क्वाड विदेश मंत्रियों की मीटिंग में और भारत-अमेरिका के बीच द्विपक्षीय मीटिंग में कई अहम विषयों पर चर्चा होगी। इनमें व्यापार, प्रौद्योगिकी, रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक रणनीति जैसे विषय शामिल हैं। द्विपक्षीय मीटिंग में भारत-अमेरिका के संबंधों में मज़बूती लाने के उपायों पर भी चर्चा होगी।

    ईरान युद्ध पर भी चर्चा संभव

    रुबियो की भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और क्वाड के दूसरे विदेश मंत्रियों से ईरान युद्ध पर भी चर्चा संभव है। ईरान युद्ध की वजह से दुनियाभर में पैदा हुए ऊर्जा संकट, होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति जैसे मुद्दों पर विस्तृत बातचीत हो सकती है।

    जयपुर और आगरा भी जाएंगे रुबियो

    रूबियो अपनी पत्नी के साथ जयपुर और आगरा भी जाएंगे। जयपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही वह कई ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर सकते हैं। वहीं आगरा में वह ताजमहल देखेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, सभापति ने किया मनोनीत

    May 23, 2026

    बिगड़ी यात्री की तबीयत, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; अस्पताल पहुंचते ही मौत

    May 23, 2026

    लेह में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे जवान, क्रैश के बाद मेजर जनरल ने ली सेल्फी…

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.