Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल
    • भाभी कमल कौर की मां ने कर दिए बड़े खुलासे, अमृतपाल मेहरों गिरफ्तार
    • किसी बात को लेकर बहस, पत्थर से पति का सिर कुचला, फिर पूरी रात शव के पास बैठी रही
    • आधी रात 12:15 बजे बाइक पर लैपटॉप चलाते युवक का वीडियो वायरल,काम के बढ़ते दबाव पर छेड़ दी नई बहस…
    • पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी गुरुवार को अपनी दो दिवसीय यात्रा पर दोहा पहुंचे
    • खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए मैदान में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, फिर SP ने दिलाए नए जूते…
    • जनता दल के प्रमुख नीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की…
    • राजधानी मुंबई में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़,30 किलो सोना के साथ 24 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, April 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर करता था शोषण, ऐसे खुली पोल
    मुख्य समाचार

    मैट्रिमोनियल साइट के जरिए लड़कियों को प्यार के जाल में फंसाकर करता था शोषण, ऐसे खुली पोल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 19, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हरियाणा के गुरुग्राम में एक दिल दहला देने वाले मामले का खुलासा हुआ है। यहां एक शख्स ने मैट्रिमोनियल साइट के जरिए मासूम लड़कियों को अपने प्यार के जाल में फंसाकर उनका देह शोषण किया। आरोपी की पहचान नदीम खान के रूप में हुई है जो कि एक रियल स्टेट एजेंट है। नदीम सिर्फ 12वीं तक पढ़ा है और बहुत ही शातिर तरीके से उसने लंबे समय तक अपने जाल में लड़कियों को फंसाया। पुलिस पूछताछ के दौरान नदीम ने अपना गुनाह कबूल किया है।

    खुबसूरत लड़कियों को अपना टारगेट बनाता था नदीम

    नदीम ने पुलिस को बताया कि वह गुरुग्राम के आसपास रहने वाली खुबसूरत लड़कियों को अपना टारगेट बनाता था। वह एक ही समय पर कई लड़कियों से बात करता और खुद को उनके सामने एक पैसे वाले आदमी की तरह पेश करता। नदीम लड़कियों को झूठी लग्जरी लाइफ की तस्वीरें दिखाता और बातों में फंसाकर फ्लैट पर मिलने बुलाता। मिलने के बाद झूठे प्यार का दावा करते हुए लड़कियों से शादी की बातें करता और फिर उन्हें कसमें देकर शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर करता था।

    उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है नदीम

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 वर्षीय नदीम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का रहने वाला है। वह गुरुग्राम में फ्लैट और किराए के मकान दिलाने वाले ब्रोकर के तौर पर काम करता था। उसने अलग अलग मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए बहुत सी लड़कियों को अपने जाल में फंसाया। लड़कियों से झूठी बातें करके वह उन्हें सेक्टर-86 में स्थित अपने फ्लैट पर मिलने बुलाता था। लड़कियों से शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह उनसे बहाने करके बातचीत बंद कर देता था।

    शादी का वादा कर किया रेप

    5 दिसंबर 2025 को खेड़की दौला क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने नदीम के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। युवती की शिकायत के बाद नदीम फरार हो गया जिसे ढूंढने के लिए पुलिस ने 5 हजार रुपये के इनाम की घोषण की। युवती ने बताया कि एक मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए उसकी मुलाकात नदीम से हुई थी। नदीम ने अपने असली नाम से प्रोफाइल बनाई थी। बातचीत के बाद नदीम ने युवती को मिलने बुलाया और शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। शिकायत के अनुसार नदीम और युवती के बीच कई बार शारीरिक संबंध बने। लेकिन बाद में जब युवती ने शादी की बात की तो नदीम गायब हो गया जिसके बाद उसने पुलिस में मामले की शिकायत की और पूरा घटनाक्रम सामने आया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली, 3 श्रद्धालुओं की मौत, 15 घायल

    April 10, 2026

    खाकी वर्दी का सपना आंखों में लिए मैदान में चप्पल पहनकर दौड़ा युवक, फिर SP ने दिलाए नए जूते…

    April 10, 2026

    मटन पार्टी के बाद ‘रेबीज’ का खौफ: गाजियाबाद के परिवार में मचा हड़कंप

    April 10, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.