BREKING NEWSराष्ट्रीय

दिवाली में ताबड़तोड़ धमाकों से दहला यूपी का पटाखा बाजार, चिंगारी से भी भड़की आग

दिवाली के दिन कई इलाकों में आग की भयावह घटनाएं सामने आईं. दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके की एक आवासीय इमारत में आग लगने से हड़कंप मच गया, वहीं हरियाणा के गुरुग्राम में एक शोरूम में भीषण आग ने लाखों का नुकसान कर दिया. लेकिन सबसे दर्दनाक हादसा उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुआ, जहां एक सिगरेट की चिंगारी ने पूरी पटाखा मंडी को राख में बदल दिया. 70 दुकानों में से 65 दुकानें पूरी तरह जल गईं, डेढ़ दर्जन बाइकें खाक हो गईं . राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई. मगर दुकानदारों की सालभर की मेहनत और दिवाली की उम्मीदें कुछ ही मिनटों में राख में बदल गईं.

फतेहपुर जिले के लोधीगंज स्थित महात्मा गांधी महाविद्यालय मैदान में हर साल की तरह इस बार भी अस्थायी पटाखा मंडी लगाई गई थी. लगभग 70 दुकानों ने लाइसेंस लेकर यहां दुकानें सजाई थीं. लेकिन मंगलवार को एक व्यक्ति के सिगरेट पीने से उठी चिंगारी ने अचानक एक दुकान में आग लगा दी. देखते ही देखते पटाखों में विस्फोट होने लगा और आग ने आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया.  

Related Articles

Back to top button