Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»…वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब
    खेल

    …वैभव सूर्यवंशी ने प्रफुल्ल हिंगे को दिया बल्ले से जवाब

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vaibhav Suryavanshi vs Praful Hinge : आईपीएल 2026 में 15 साल के बिहारी छोरे (वैभव सूर्यवंशी) ने तहलका मचा दिया है. बेखौफ बल्लेबाजी से सबको दीवाना बना डाला है. जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड जैसे खतरनाक बॉलर, जिनके नाम से अच्छे-अच्छे बल्लेबाज कांपते हैं, उन्हें वैभव आसानी से चौके और छक्के मार रहे हैं. वैभव भले ही 15 साल के हैं, लेकिन खेल में काफी मैच्योर हो चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने तेज गेंदबाज प्रफुल्ल हिंगे को बल्ले से क्यों टारगेट किया था.

    Vaibhav Suryavanshi vs Praful Hinge : राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर ने वैभव सूर्यवंशी से लंबी बातचीत की. भिंडर ने वैभव से हिंगे को टारगेट करने के बारे में सवाल पूछा, जिसने युवा खिलाड़ी के दर्द को बाहर निकाल दिया. वैभव ने दर्द साझा करते हुए कहा- पिछली बार जब मैं शून्य पर आउट होकर लौटा और अपना फोन चेक किया, तो बहुत सारी चीजें मुझे दिखीं. वैसे मैं इन चीजों पर अधिक ध्यान नहीं देता, लेकिन कोई पर्सनली मुझे कुछ बोलता है, तो थोड़ा मुझे भी लगता है. मैंने वहीं तय कर लिया था कि अगली बार जब सामना होगा, तो जवाब सिर्फ बल्ले से होगा.

    वैभव ने हिंगे को लगातार चार बॉल पर चार छक्के जमाया

    आपको बता दें, 13 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले में प्रफुल्ल हिंगे ने वैभव को शून्य पर आउट कर पवेलियन भेज दिया था. लेकिन उसके बाद 25 अप्रैल को जब हिंगे का दोबारा सामना हुआ, तो वैभव ने उसका बुरा हाल कर दिया. लगातार चार बॉल पर वैभव ने चार छक्के जमाए.

    वैभव को लेकर हिंगे ने क्या कहा था?

    वैभव को शून्य पर आउट करने के बाद प्रफुल्ल हिंगे ने जियोसिनेमा के साथ बातचीत में कहा था, मैंने वैभव के खिलाफ अंडर-13 का एक मैच खेला था. उस समय बाउंसर पर मैंने वैभव को आउट किया था. मैंने इस मुकाबले (IPL 2026 राजस्थान के खिलाफ मैच) में भी वैभव के खिलाफ बाउंसर डालने का सोच लिया था. मैंने पहला बाउंसर मारा तो उन्होंने मुझ पर अटैक करने की कोशिश की, मैंने उन्हें दोबारा बाउंसर मारा. जिस पर वैभव ने हिट करने की कोशिश की, लेकिन सही टाइमिंग नहीं हुई और आउट हो गए. हिंगे ने आगे कहा- मैंने टीम मीटिंग में गेंदबाजी कोच को अपने प्लान के बारे में बताया था.

    वैभव सूर्यवंशी का मौजूदा आईपीएल में प्रदर्शन

    वैभव सूर्यवंशी के लिए मौजूदा सीजन काफी शानदार रहा है. उन्होंने अब तक 8 मैचों की 8 पारियों में 357 रन बना लिए हैं और टॉप स्कोर करने वाले बैटरों की सूची में नंबर दो पर पहुंच गए हैं. उनसे आगे केवल अभिषेक शर्मा हैं, जो अब तक 380 रन बना चुके हैं। वैभव के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले हैं. हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में वैभव ने केवल 36 गेंद में अपना शतक पूरा किया था, जो आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. इससे पहले पिछले सीजन में उन्होंने केवल 35 गेंद में अपना शतक पूरा किया था. सबसे तेज शतक के मामले में वैभव केवल क्रिस गेल से पीछे हैं, जो आईपीएल में 30 गेंद में शतक बना चुके हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    ‘भारतीय पुरुष टीम ने दी हरमनप्रीत एंड कंपनी को शुभकामनाएं; कोच ने बताया जीत का मंत्र

    June 14, 2026

    मैक्सिको ने साउथ अफ्रीका को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ओपनिंग मैच जीता

    June 12, 2026

    भारत के प्रसिद्ध भारतीय शूटिंग कोच और एशियाई खेलों के गोल्ड मेडल विजेता जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.