Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ड्यूटी पर तैनात डायल-112 के एक आरक्षक पर देर रात डंडे से हमला…
    • हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…
    • फर्जीवाड़ा:सॉल्वर से SSC परीक्षा और मेडिकल टेस्ट दिलवाकर कॉन्स्टेबल की नौकरी हासिल की,12 दिन की ट्रेनिंग के बाद पकड़ा गया…
    • ‘लिपस्टिक फ्री कैंपस’ अभियान, पहला कॉस्मेटिक मुक्त कैंपस जिला बना कोल्लम
    • हाथों में आरती की थाली, साथ में घंटी बजाता पंडित, जम्मू कश्मीर के CM खीर भवानी मंदिर में की पूजा
    • अपने काफिले को रोका, सड़क पर खड़े लोगों से की मुलाकात, सीएम थलपति विजय का यह अंदाज
    • कर्नाटक MLC चुनाव में बीजेपी को बड़ा धक्का, दो विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग
    • तेज रफ्तार कार से बचने के चक्कर में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, पूर्व सैनिक की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»वैभव सूर्यवंशी होंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा
    खेल

    वैभव सूर्यवंशी होंगे झारखंड स्वास्थ्य विभाग के ब्रांड एंबेसडर, मंत्री इरफान अंसारी ने की बड़ी घोषणा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने युवा क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ी घोषणा की है। डॉ अंसारी ने कहा कि क्रिकेट जगत में अपनी शानदार प्रतिभा और विस्फोटक बल्लेबाज़ी से पूरे देश का ध्यान आकर्षित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को झारखंड में सम्मानित किया जाएगा। साथ ही उन्हें झारखंड स्वास्थ्य विभाग का ब्रांड एंबेसडर भी बनाया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ अंसारी ने वैभव की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि भले ही उनकी टीम मैच जीतने में सफल नहीं हो पाई हो, लेकिन उन्होंने करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और इतनी कम उम्र में बड़े-बड़े अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाज़ों का जिस आत्मविश्वास और आक्रामक अंदाज में सामना वैभव ने किया है, वह उनकी असाधारण प्रतिभा को दर्शाता है।

    डॉ अंसारी ने कहा, “वैभव ने सिर्फ अपना नाम ही नहीं, बल्कि अपने माता-पिता, बिहार और पूरे देश का नाम रोशन किया है। इसके लिए उन्हें दिल से बधाई देता हूं। जल्द ही उन्हें झारखंड बुलाकर सम्मानित किया जाएगा।” डॉ. अंसारी ने कहा कि मात्र 15 वर्ष की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने जिस साहस, आत्मविश्वास और प्रतिभा का परिचय दिया है, वह भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नई मिसाल कायम कर रहा है। उन्होंने कहा कि वैभव केवल एक खिलाड़ी नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन, संघर्ष और युवा ऊर्जा के प्रतीक हैं। उनकी उपलब्धियां देशभर के युवाओं को प्रेरित कर रही हैं।

    डॉ अंसारी ने बताया कि वैभव की सकारात्मक सोच और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से प्रभावित किया है। स्वास्थ्य विभाग उनके साथ मिलकर युवाओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता, फिटनेस, अनुशासित जीवनशैली और सकारात्मक सोच का संदेश पहुंचाने का अभियान चलाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और विश्व मंच पर देश का नाम और गौरवान्वित करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री की इस घोषणा के बाद खेल प्रेमियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वर्ल्ड कप के दूसरे ही मैच में भारत को लगा ‘बड़ा झटका’, अचानक मैदान से बाहर हुई मैच विनर खिलाड़ी

    June 18, 2026

    FIFA 2026 : बेल्जियम और मिस्र का मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त, आत्मघाती गोल से बेल्जियम की हुई वापसी

    June 16, 2026

    सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम के अर्धशतक, भारत ए ने श्रीलंका के खिलाफ बनाए 265 रन

    June 15, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.