Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध या दही, आपकी सेहत के लिये क्या है ज्यादा फायदेमंद? 
    • बहुत से लोग दवाओं को तोड़कर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते हैं किस दवा को तोड़कर खाना चाहिए और किसे नहीं
    • वक्त से पहले मेनोपॉज हुआ तो बढ़ जाता है इस बीमारी का खतरा
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»…त्विषा शर्मा के आखिरी घंटों का VIDEO वायरल; सैलून मालिक के दावों से बढ़ा सस्पेंस
    मुख्य समाचार

    …त्विषा शर्मा के आखिरी घंटों का VIDEO वायरल; सैलून मालिक के दावों से बढ़ा सस्पेंस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। बहुचर्चित मॉडल और एक्ट्रेस त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। अब मौत से कुछ समय पहले का एक आखिरी सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में वह अपने ससुराल से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही हैं।

    फुटेज में त्विषा बेहद रिलैक्स और सामान्य दिखाई दे रही हैं, जिससे उसकी मानसिक स्थिति को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने इस अहम डिजिटल सबूत को जब्त कर लिया है।

    सैलून की मालिक ने क्या कहा?

    सैलून की मालिक किरण परिहार ने कहा, त्विषा नियमित रूप से सैलून आती थीं और इससे पहले भी चार-पांच बार वहां आ चुकी थीं। हालांकि, परिहार ने बताया कि इस बार वह नौ महीने के अंतराल के बाद आई थीं। इसके अलावा त्विषा की सास गिरिबाला सिंह भी इस सैलून की नियमित ग्राहक थीं। 

    उन्होंने बताया कि अगली सुबह गिरिबाला सिंह ने उन्हें फोन करके पिछली शाम की अपनी विजिट का सीसीटीवी फुटेज मांगा।

    सैलून की मालिक ने बताया कि त्विषा की सास के मन में कई सवाल थे। उन्होंने पूछा कि उनकी बहू सलून कब आई थी, वह ठीक किस समय वहां से निकली और उसने पेमेंट कैसे किया। परिहार ने बताया कि उन्होंने बार-बार उनसे पूछा कि क्या कोई ऐसा सबूत या रिकॉर्ड मौजूद है जिससे यह साबित हो सके कि शर्मा सलून आई थीं चाहे वह पेमेंट का ही रिकॉर्ड क्यों न हो। 

    लेकिन त्विषा ने उस विजिट के दौरान कोई पेमेंट नहीं किया था, क्योंकि उनके पास पहले से ही एक प्रीपेड सैलून पैकेज था जिसे उन्होंने अपने भाई की शादी के लिए फरवरी के आस-पास खरीदा था।

    दोपहर में उसका दूसरा फोन आया, जिसमें उसने त्विषा के दौरे की फेटेज मांगी। परिहार ने बताया कि वह परेशान लग रही थीं और उन्होंने पूछा कि क्या वह ठीक है। सिंह ने उसे बताया कि शर्मा ने आत्महत्या कर ली है।

    इसके कुछ ही देर बाद करीब पांच-छह लोग सैलून में आए, जिन्होंने वकीलों की तरह काले-सफेद कपड़े पहने हुए थे। इनमें से एक महिला ने खुद को वकील बताया और त्विषा के आने की फुटेज मांगी, यह कहते हुए कि पुलिस को इसकी जरूरत है।

    परिहार ने बताया कि उन्होंने सीसीटीवी टेक्नीशियन को बुलाया और उस महिला के सामने ही फुटेज निकाल ली।

    भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस का टिकट कराया था बुक

    जांच में यह भी साफ हुआ है कि त्विषा ने 12 मई की सुबह 9:52 बजे भोपाल-जयपुर एक्सप्रेस में टिकट बुक कराया था। वह 15 मई को अजमेर जाने वाली थी, जहां उसके भाई मेजर हर्षित शर्मा की पोस्टिंग है।

    इससे मायके पक्ष के उन दावों को बल मिल रहा है कि वह सुसाइड नहीं करना चाहती थी, बल्कि ससुराल के माहौल से दूर जाना चाहती थी। उसकी एक वॉट्सएप चैट भी वायरल हुई है, जिसमें उसने अपनी मां को लिखा था- “मुझे बहुत घुटन हो रही है मां… ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे।”

    आरोपी समर्थ सिंह की कोर्ट में पेशी

    उधर, पुलिस आठ दिनों से फरार चल रहे पति समर्थ सिंह को शुक्रवार देर रात जबलपुर से गिरफ्तार कर भोपाल ले आई है। समर्थ को कटारा हिल्स थाने में भारी सुरक्षा और बैरिकेडिंग के बीच रखा गया है। पुलिस शनिवार को मेडिकल परीक्षण के बाद उसे कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड की मांग करेगी।

    बता दें कि भोपाल कोर्ट से पिछले दिनों जमानत खारिज होने के बाद समर्थ सिंह ने गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने जबलपुर हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी। शुक्रवार दोपहर सुनवाई के दौरान समर्थ सिंह ने अपनी अग्रिम जमानत याचिका वापस ले ली। इसके बाद हाई कोर्ट ने उसे कटाराहिल्स थाना प्रभारी अथवा जांच अधिकारी के समक्ष आत्मसमर्पण करने के निर्देश दिए।

    समर्थ का समर्पण कोर्ट ने नहीं किया स्वीकार

    कोर्ट के आदेश के कुछ समय बाद ही समर्थ सिंह शाम करीब चार बजे जबलपुर जिला कोर्ट पहुंच गया। वह सीजेएम अभिषेक सोनी की अदालत में पेश हुआ और समर्पण की कोशिश की। हालांकि कोर्ट ने यह कहते हुए समर्पण स्वीकार नहीं किया कि उसे भोपाल की सक्षम अदालत में पेश होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात

    June 19, 2026

    राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट

    June 19, 2026

    हरियाणा-राजस्थान में लाखों में बेचते थे बच्चे,दिल्ली में बच्चा चोर गिरोह का भंडाफोड़, 20 से ज्यादा बच्चे बेचे , 12 गिरफ्तार…

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.