Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘कंतारा: चैप्टर 1’ में दर्शकों को देखने मिलेगा जबरदस्त हैरतअंगेज़ नजारा
    मनोरंजन

    ‘कंतारा: चैप्टर 1’ में दर्शकों को देखने मिलेगा जबरदस्त हैरतअंगेज़ नजारा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJuly 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई । कंतारा की बड़ी सफलता ने इसके अगले भाग, कंतारा: चैप्टर 1 के लिए मजबूत रास्ता खोल दिया है, जो अब सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक बन गई है। यह होम्बले फिल्म्स का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट है और इसे एक शानदार फिल्म कहा जा रहा है। पोस्टरों ने जहां इसकी झलक दिखाई थी, अब मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का ऐलान एक बीटीएस वीडियो के साथ किया है।

    इस खबर ने दर्शकों को बहुत खुश कर दिया है। बीटीएस वीडियो से पता चलता है कि फिल्म में अब तक से अलग बड़े सेट और शानदार सीन दिखाए जाएंगे।

    कंतारा: चैप्टर 1 के बीटीएस वीडियो में फिल्म की भव्यता साफ दिखती है। इसमें कंतारा की दुनिया की झलक मिलती है बड़े-बड़े सेट, गांव में शूट करती बड़ी टीम, पहाड़ों और जंगलों के खुले नज़ारे, भीड़ के साथ जबरदस्त युद्ध सीन और कई शानदार दृश्य जो देखने में कमाल लगते हैं।

    कंतारा: चैप्टर 1 का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं और ये दिखाता है कि फिल्म के मेकर्स को अपनी कहानी पर कितना भरोसा है। इसी मजबूत यकीन की वजह से ये फिल्म अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनने जा रही है। जब भारतीय कहानियां सच्चाई और ईमानदारी से सुनाई जाती हैं, तो वो खुद-ब-खुद शानदार बन जाती हैं।

    होम्बले फिल्म्स कंतारा की इस कहानी को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। मेकर्स ने कांतारा चैप्टर 1 के लिए एक जबरदस्त युद्ध सीन तैयार किया है, जिसमें देश-विदेश के एक्सपर्ट्स के साथ 500 से ज्यादा फाइटर्स और 3000 लोग शामिल हैं। इस सीन को करीब 45-50 दिनों तक राज्य के पहाड़ी इलाके में फैले 25 एकड़ के सेट पर शूट किया गया है। यह भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे बड़े सीन्स में से एक माना जा रहा है।

    होम्बले फिल्म्स दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है और उनके पास आने वाले समय में भी कई बड़ी फिल्में हैं, जिसमें कंतारा: चैप्टर 1 जो 2 अक्टूबर 2025 को रिलीज़ होगी, सलार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला

    May 13, 2026

    विजय थलापति के CM बनने पर Rajinikanth का रिएक्शन हुआ वायरल

    May 13, 2026

    मौनी रॉ़य ने सूरज नांबियार संग तलाक कर दिया कंफर्म!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.