Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कुम्हारी में दुर्घटना पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुःख : मृतकों के परिजनों को 9-9 लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा
    • “नर्सिंग सिस्टर” अब कहलाएंगी “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर”
    • दफ्तरों की भागदौड़ पर लगा ब्रेक, सिंगल विंडो ने कम की दूरी
    • रासायनिक खरपतवार नाशकों का नियंत्रित और प्रभावी उपयोग किया जाए: डाॅ. नायक
    • दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खाना बनाते समय फटा गैस सिलेंडर: 2 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत…
    • रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में IPL का हाई-वोल्टेज मुकाबला प्लेऑफ की जंग में आमने-सामने RCB और KKR
    • छत्तीसगढ़ ‘माड़ बचाओ अभियान’ के तहत सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता नक्सलियों के डंप से करोड़ों की नकदी और हथियार बरामद
    • जुगाड़ू गाड़ी देखकर हैरान सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में अपने आधिकारिक X हैंडल से एक वीडियो शेयर किया कही ये बात…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»तमिलनाडु में चुनावों से पहले रिश्तों के भंवर में फंसे विजय, विपक्ष की नजर
    मुख्य समाचार

    तमिलनाडु में चुनावों से पहले रिश्तों के भंवर में फंसे विजय, विपक्ष की नजर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMarch 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    चेन्नै: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की गहमागहमी के बीच तमिल तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ एक्टर विजय परिवारिक संकट से जूझ रहे हैं। उनकी पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर करते हुए एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। बेटे जैसन संजय ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। संगीता की याचिका पर चेंगलपट्टू कोर्ट में 20 अप्रैल को सुनवाई होगी, जब विधानसभा चुनाव का प्रचार पीक पर होगा। सोशल मीडिया में उनके पुराने इंटरव्यूज वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह अपनी पत्नी के बारे में बात कही है। राजनीति के जानकार मान रहे हैं कि करूर भगदड़ के बाद यह दूसरी ऐसी घटना है, जो विजय की राजनीतिक यात्रा को प्रभावित कर सकती है। सूत्रों के अनुसार, उनके राजनीतिक विरोधी संगीता सोरनालिंगम के आरोपों को मुद्दा बनाने की तैयारी कर रहे हैं।

    विजय के लिए दूसरी बड़ी मुश्किल
    एक्टर विजय की पर्सनल लाइफ भी पब्लिक डोमेन में आने के बाद तमिलनाडु की राजनीति में हलचल मची है। यह दूसरा मौका है, जहां एक्टर की छवि सीधे तौर से प्रभावित हो रही है, क्योंकि 27 साल की शादी के बाद पत्नी संगीता सोरनालिंगम ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। टीवीके चीफ युवाओं और महिलाओं में काफी पॉपुलर हैं। बताया जा रहा है कि विरोधी इस पारिवारिक मतभेद को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के दौरान एक्टर विजय की महिला विरोधी छवि के तौर पर पेश कर सकते हैं। इससे पहले सितंबर 2025 में करूर भगदड़ में 41 लोगों की मौत से भी विजय की पब्लिक इमेज को धक्का लगा था। करूर भगदड़ की जांच सीबीआई कर रही है और टीवीके प्रमुख को कई बार पूछताछ के लिए दिल्ली बुलाया जा चुका है।

    पत्नी के बाद बेटे ने दिया झटका
    साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार थलपति विजय ने अब तक केवल एक ही शादी की है। उनकी पत्नी का नाम संगीता सोर्नालिंगम है। वह मूल रूप से श्रीलंका की रहने वाली हैं और लंदन में रहती थीं। दोनों की शादी 25 अगस्त 1999 को हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा और बेटी है। इनके नाम जेसन संजय और दिव्या हैं। पत्नी के तलाक मामले के तूल पकड़ने के बाद बेटे जेसन संजय ने भी पिता को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। एक्टर से टीवीके प्रमुख बने विजय के बेटे संजय काफी लो प्रोफाइल रहते हैं, लेकिन ताजा मामले में वह चर्चा में आ गए हैं, तो वहीं सुपरस्टार तलपति विजय की पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका दायर करते हुए एक्टर पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है।

    सिनेमा से ले चुके हैं संन्यास
    साउथ सिनेमा के दिग्गज सुपरस्टार थलापति विजय ने अभिनय करियर से संन्यास ले लिया है। दिसंबर 2025 मेंउन्होंने मलेशिया में अपनी अंतिम फिल्म ‘जननायकन’ के ऑडियो लॉन्च के दौरान यह घोषणा की। विजय अब पूरी तरह से राजनीति (अपनी पार्टी – तमिलगा वेट्री कजगम) पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। 27 साल बाद शादी पर विवाद और परिवार टूटने के प्रकरण को लेकर विजय के फैंस चिंतित हैं। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इस सब का प्रभाव चुनाव तैयारियों और नतीजों पर पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र

    May 12, 2026

    बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…

    May 12, 2026

    विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन

    May 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.