Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़:कन्या भोज करने के लिए अपने घर से निकली बच्ची की रेप के बाद हत्या, कोर्ट ने आरोपी चाचा को सुनाई मृत्यु दंड की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-केंद्रीय विद्युत मंत्रालय से निर्देश जारी, स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य
    • छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 16 सितंबर का वेदर अपडेट जारी…
    • जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • नवा रायपुर के हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मिली नई पहचान
    • राज्यपाल श्री रमेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार देखी फिल्म ‘हनुमान अंश’
    • अधिक दर पर शराब बेचने वालों पर शिकंजा
    • जनकल्याण और जनभागीदारी का व्यापक अभियान बने ‘सेवा संकल्प अभियान’ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, September 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खानपान-सेहत»रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत
    खानपान-सेहत

    रात को बीच में अचानक खुल रही नींद? इस बीमारी का है संकेत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inSeptember 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रात में नींद खुलना एक सामान्य समस्या है. रात में अक्सर कई लोगों की नींद खुलती है. हालांकि रात में बार-बार नींद खुलना, उठने के बाद नींद न आना और चिड़चिड़ापन होना किसी गंभीर बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. ऐसे में इन्हें नजरअंदाज करने से अनिद्रा और स्लीप एपनिया जैसी बीमारी हो सकती है. सही समय पर पहचान करने से आप घर पर ही अपनी दैनिक जीवन की आदतों में बदलाव कर के इसका उपचार कर सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं रात में नींद खुलने की वजह और समाधान.

    रात में नींद खुलने की वजह

    रात में अक्सर नींद खुलने की सबसे प्रमुख वजह तनाव और चिंता होती है. व्यक्ति तनाव की वजह से रात में सो नहीं पाता और नींद आने पर बार-बार टेंशन की वजह से उठ जाता है. वहीं कभी-कभी व्यक्ति गलत तकिया व जगह की वजह से भी सोने में असहज महसूस करता है. वहीं कुछ परिस्थितियों में रात में नींद अनिद्रा और स्लीप एपनिया की वजह से भी खुलती है.

    क्या है अनिद्रा?

    रात में बार-बार नींद खुलना, नींद खुलने के बाद नींद न आना, सुबह होने से पहले ही नींद खुल जाना या रात भर नींद ही न आना अनिद्रा की वजह से होता है. जिसकी वजह से व्यक्ति दिनभर थकान और चिड़चिड़ापन महसूस करता है.

    स्लीप एपनिया क्या है?

    स्लीप एपनिया में व्यक्ति की सोते हुए सांस रूक जाना, खर्राटें लेना और घुटन होने जैसी समस्याएं होती है. कभी-कभी तो व्यक्ति को इस बारे में पता नहीं चलता. परिवार के लोग इस समस्या को पहचानते है. स्लीप एपनिया की वजह से व्यक्ति रात में अचानक उठ जाता है, या सांस रूकने की वजह से घबराहट के कारण नींद में परेशान होता है.

    कैसे पाएं अच्छी नींद?

    रात में अच्छी नींद लेने के लिए सबसे जरूरी है एक्टिव लाइफस्टाइल. दिनभर की दिनचर्या सही होने से व्यक्ति को रात में आसानी से नींद आ जाती है. सोने से पहले किसी भी गैजेट जैसे मोबाइल या लेपटॉप का उपयोग न करें, यह आपकी नींद को प्रभावित कर देता है. आप सोने से पहले किताब पढ़ सकते हैं, स्लो गाने सुन सकते हैं और अपने पसंद का कोई भी काम कर सकते हैं. वहीं सोने के लिए आपकी जगह भी सही होना जरूरी है. गलत तकिये व गद्दे की वजह से आपके शरीर को सोने में परेशानी हो सकती है. ऐसे में आरामदायक गद्दा और तकिये का चुनाव करना नींद के लिए बेहतर होता है.

    Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    माइग्रेन का दर्द बार-बार कर रहा है परेशान? रोजाना की ये 5 छोटी गलतियां, बचाव के आसान उपाय

    September 10, 2026

    आंतों की सेहत ठीक करनी है?, नाश्ते में खाएं ये 5 चीजें

    September 9, 2026

    रंग ही नहीं, फायदे भी हैं बेमिसाल, आखिर सफेद चावल छोड़ क्यों काले चावल को पसंद कर रहे हैं लोग?

    September 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.